Saturday, June 20, 2026
Homeघटना-दुर्घटनागहमर - रिहायशी झोपड़ी में आग लग जाने से गृहस्थी का पूरा...

गहमर – रिहायशी झोपड़ी में आग लग जाने से गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख।

गहमर – रिहायशी झोपड़ी में आग लग जाने से गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख।

गहमर – स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ढडियाहर बस्ती के पास गुरुवार की सुबह चूल्हे से निकली चिंगारी से रिहायशी झोपड़ी में आग लग जाने से गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। जब तक लोग आग पर काबू पाते आग ने विकराल रूप धारण कर सब कुछ स्वाहा कर दिया ।जानकारी अनुसार गहमर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ढडियाहर बस्ती के समीप गांव के राजेंद्र राम पुत्र बाल्मीकि राम रिहायशी झोपड़ी बनाकर अपने परिवार के साथ रहते थे । कुछ दिन पहले राजेंद्र नौकरी के लिए कहीं बाहर गए हुए थे उनकी पत्नी मंजू देवी गुरुवार की सुबह सुबह 7:00 बजे बच्चों के लिए खाना तैयार कर रही थी कि पानी की आवश्यकता होने पर वह बाल्टी लेकर चापाकल पर पानी लेने चली गई ।

तब तक चूल्हे की निकली चिंगारी से उस रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते और आग पर काबू पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर सब कुछ स्वाहा कर दिया। आग लगी कि इस घटना के बाद अंजू देवी और उनके 3 लड़को और 2 लड़कियों का पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान गहमर बलवंत सिंह बाला मौके पर पहुंच कर घटना की सूचना हल्के के लेखपाल को दिए और साथ ही पीड़ित परिवार के खाने पीने की चीजों का तत्काल प्रबंध कराया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !