Saturday, June 20, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमलसा मोबाइल टावर के ट्रांसफार्मर का मरम्मत करते समय घायल  संविदा कर्मी ...

मलसा मोबाइल टावर के ट्रांसफार्मर का मरम्मत करते समय घायल  संविदा कर्मी  समुचित इलाज एवं उसके परिवार की आर्थिक सहायता आदि की मांग को लेकर विधुत कर्मीयों नें किया धरना प्रर्दशन। 

मलसा मोबाइल टावर के ट्रांसफार्मर का मरम्मत करते समय घायल  संविदा कर्मी  समुचित इलाज एवं उसके परिवार की आर्थिक सहायता आदि की मांग को लेकर विधुत कर्मीयों नें किया धरना प्रर्दशन। 

गाजीपुर– स्थानीय क्षेंत्र के मलसा मोबाइल टावर के ट्रांसफार्मर का मरम्मत करते समय 26 दिसम्बर को संविदा कर्मी  समुचित इलाज एवं उसके परिवार की आर्थिक सहायता आदि की मांग को लेकर क्षेत्र के सभी विधुत सब स्टेशनों पर कार्यरत (लाइनमैन) संविदा कर्मियों ने गुरुवार को  10 बजे से लेकर सायं तीन बजे तक कुंन्डेसर स्थित 132 के वी सब स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया गया।जानकारी के अनुसार मनोज प्रजापति निवासी फखनपुरा द्वारा 26 दिसम्बर को मलसा मोबाइल टावर के ट्रांसफार्मर का मरम्मत करते समय गंभीर रूप से झुलस गया है। जिसका वाराणसी में इलाज के दौरान उसका दोनों हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ हाथ को काटना पड़ा है। लेकिन पिछले डेढ़ दशक से संविदा कर्मी लाइनमैन के रूप में कार्यरत होने के बावजूद विभाग के अधिकारियों ने कोई मदद नहीं की जो कि उनकी संवेदनहीनता का परिचायक है।

आज हालत यह है कि अधिकारियों की बात तो दूर घटना के बाद से अवर अभियंता पंकज कुमार रावत सहित किसी भी विभागीय अधिकारी ने गंम्भीर रूप से घायल साथी का हाल तक नहीं जाना। वही परिजनों का आरोप था कि घटना के समय सेटडाऊन भी लिया गया था। लेकिन घटना कैसे घटी मालूम नहीं चला इस मौके पर उन्होंने अधिशासी अभियंता से घायल साथी के समुचित इलाज एवं परिवार को आर्थिक सहायता अविलम्ब देने की मांग की और कार्य करते समय संविदा कर्मियों की सुरक्षा उपकरण की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया ।

जिस दौरान संविदा कर्मी (लाइनमैन) प्रेमचंद्र, रोहित कुमार,लल्लन, दिनबन्धु, बिनोद ,सतीश कुमार, सतेन्द्र, राजेश्वर, शिवकुमार आदि (लाइनमैन)संविदा कर्मी शामिल रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !