जमानियां–दिलदारनगर मार्ग पर दो ट्रकों की आमने–सामनें की भिड़न्त मे ट्रक चालक हुआ घायल।
जमानियां⁄ गाजीपुर– स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत जमानियां–दिलदारनगर मार्ग पर दौदही गांव के पास गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे घने कोहरे के कारण दो ट्रक के आमने सामने भिड़ंत में ट्रक चालक घायल हो गया वहीं मौका देख दूसरे ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। 
जानकारी के अनुसार जमानियां–दिलदारनगर मार्ग पर दौदही गांव के पास ट्रक के आमने सामने भिड़ंत में बलिया निवासी ट्रक चालक रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सूचना पर पहुॅची स्थानीय पुलिस ने घायल ट्रक चालक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया जहाॅ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया।
जमानियां–दिलदारनगर मार्ग पर दौदही गांव के पास ट्रक के आमने सामने भिड़ंत से वाहनों का जाम लग गया। पुलिस ने पोकलेन से दोनों ट्रकों को सड़क से हटवाया तक जाकर जाम खत्म हुआ। जमानियां की ओर से गिट्टी लदा ट्रक व दिलदारनगर की ओर से चावल लदा ट्रक तेज गति में आ रहा था।
घना कोहरा होने के कारण दौदही गांव के पास दोनों ट्रक सामने से टक्कर हो गया। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़ें जहाँ दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल चावल लदा ट्रक का चालक रोहित चिल्ला रहा रहा था युवकों ने उसे अंदर से निकला गया। वही गिट्टी लदा ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।

