Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरअग्रणी सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद् काशी के द्वारा हरियाली तीजोत्सव का...

अग्रणी सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद् काशी के द्वारा हरियाली तीजोत्सव का किया गया आयोजन


कोरोना काल में नारी शक्ति एवं संस्कृति, संस्कार से रूबरू कराते हुए तीजोत्सव ‘‘अरूणिमा’’ का हुआ आयोजन
वाराणसी। भारतीय संस्कृति, संस्कार व त्योहार के साथ साथ नारी शक्ति से रूबरू कराते हुए शुक्रवार को कैन्टोंमेन्ट स्थित होटल सूर्या के कस्तूरी हाल में अग्रणी सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद् काशी के द्वारा हरियाली तीजोत्सव का आयोजन किया गया।

इस मौके पर शाखा की महिला संयोजिका सुप्रिया जरिया ने बताया कि आज का आयोजन हमारी वर्तमान व अगली पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कार व त्योहार के साथ साथ नारी शक्ति से रूबरू कराने और उनसे जोड़े रखने का प्रयास है।

कार्यक्रम की शुभारम्भ् वन्देमातम् के बाद मुख्य अतिथि ईशा दुहन (उपाध्यक्ष, वीडीए, वाराणसी) एवं विशिष्ट अतिथि नीलम राय (पत्नि अनिल राय, सीओ) के अभिनन्दन और अतिथ्यिं के स्वागत से हुआ।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूवात महिषासुर मर्दिनी की स्तुति के साथ हुआ। इस दौरान परिषद की सदस्याओं ने पारम्परिक कजरी ‘‘हमके सावन में चुनरी लियाई द पिया’’ का प्रस्तुत किया। वही हास्य नाटिका के मंचन पर सभी ने खूब कहकहे लगाये।

इस मौके पर श्रृंगार पर आधारित क्वीज गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भागीदारी करते हुए प्रश्नों का सही जवाब देकर पुरस्कार जीता। मीना सिंह ने ‘‘रंगीलो सावन आयो, हरियालो सावन आयो‘‘ एवं ज्योति माहेश्वरी ने ‘‘रिमझिम बरसेला पनिया‘‘ द्वारा सावन के फुहार का एहसास कराया। छतरी डांस के की प्रस्तुति ने सभी को आनन्दित कर दिया।

कार्यक्रम का संयोजन रूबी जैन, श्रद्धा अग्रवाल, मुदिता अग्रवाल, आरती अरोड़ा ने किया एवं मीना सिंह पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रही। कार्यक्रम के संयोजन एवं प्रबंध में शाखा के अध्यक्ष भा.ओंमकार नाथ चोपड़ा, सचिव विशाल कपूर, कोषाध्यक्ष हरीश वालिया का विशेष सहयोग रहा।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !