Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपूर्व मंत्री समाज वादी पार्टी के द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद

पूर्व मंत्री समाज वादी पार्टी के द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद

जमानियाँ/ गाज़ीपुर- गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और भयावह विभीषिका से नगर के निचले हिस्से सहित तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का पानी आ चुका है और गंगा का रौद्र रुप अभी जारी है।

गंगा का बढ़ते जलस्तर के कारण नदी का जल खतरे के निशान से काफी उपर हो गया है। एक सेन्टीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। दोपहर दो बजे तक गंगा का जलस्तर 64.430 मीटर हो गया।

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित इलाका सब्बलपुर बाड़, रघुनाथ बाड़, जीवपुर बाड़, मलसा बाड़, देवरिया स्थित बाढ़ राहत शिविर, जीवपुर स्थित बाढ़ राहत शिविर का दौरा कर लोगों का हाल जाना तथा लंच पैकेट, बिस्कुट, टोस आदि का वितरण कराया। ल

इस दौरान उन्होंने कहा कि बाड़ इलाका बाढ़ की त्रासदी ज्यादा प्रभावित हाेता है। बाढ़ में लोगों के सपने और घर दोनों ही डूब जाते हैं। अरबों रूपये का नुकसान होता है। गंगा के रौद्र रूप से तबाह हुए बाढ़ प्रभावित किसानों की वेदना को सुनना प्रशासन की जिम्मेदारी है। बाढ़ से पूरी तरह नष्ट हो चुके फसलों व बर्बाद हो चुके घर गृहस्थी के कारण लोग काफी परेशान है।

बाढ़ के कारण परेशान पशुधन को बचाना पशुपालकों के सामने बड़ी चुनौती है। हरा चारा नष्ट हो चुका है तथा भूसा भीग गये ऐसे में पशुओं को चारा आदि की ब्यवस्था प्रशासन को तत्काल करना चाहिए ताकि बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोगों को राहत मिल सके। श्री सिंह ने उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा से दूरभाष पर वार्ता कर बाढ़ प्रभावित लोगों का यथाशीघ्र मदद करने की बात कही।
ज्ञात हो कि बाढ़ के कारण तहसील क्षेत्र के रामपुर पट्टी, सरनाम खाँ, पाह सैयदराजा, कालनपुर, मलसा‚ देवरिया‚ पाह सैय्यदराजा‚ सब्बलपुर‚ मंझरीया‚ चितावनपट्टी‚ राघोपुर‚ जगदीशपुर व रघुनाथपुर बाड़, जीवपुर बाड़, सब्बलपुर बाड़, मतसा बाड़, देवरिया बाड़ सहित कई आबादी क्षेत्रों में बाढ़ आ चुका है।

बाढ़ की त्रासदी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हहाकार मचा हुआ है। बाढ़ प्रभावित लोग पशुओं सहित गृहस्थी का सामान को लेकर नाव के द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुँचने का प्रयास कर रहे है। सम्पर्क मार्गो पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सब्बलपुर निवासी रमाकान्त यादव, मुन्ना, कन्हैया, शिव मुनी, सोनू यादव, शिव यादव रघुनाथपुर बाड़ निवासी देवमूरत यादव, चन्द्रमा यादव, जितेन्द्र, उमेश आदि ने बताया कि बाढ़ के कारण सब कुछ नष्ट हो चुका है।

प्रशासन के लोग या सतारूढ़ नेता अभी तक इस क्षेत्र में हम लोगों का सुध लेने नही आये। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन का व्यापक सुविधा देने का दावा झूठा साबित हो रहा है। अभी तक कुछ सुविधा नही मिल पाया है। सिर्फ अधिकारी घूम कर चले जाते है। सुविधा न मिलने से स्थिति बद से बत्तर होती जा रही है।

नाव की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक नाव नही मिल पाया है। अभी भी बडी संख्या में लोग बाढ़ में फंसे हुए है। जीव जन्तु के आने से रात भर जगना पड़ रहा है। पशुओं के खाने का भूसा व हरा चारा सबकुछ नष्ट हो गया है। पशुओं के चारे का संकट गहरा गया है, हमलोग चारे को लेकर काफी परेशान हो गये है।

उक्त मौके पर सपा तहसील अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, जज यादव, राहुल राज सिंह, अनिल यादव, रामचीज यादव, शम्भू यादव, तौकीर खाँ, मनोज यादव, लोहा यादव, बिहारी यादव, प्रभु राम, पंकज यादव आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !