Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरदरौली प्राथमिक विद्यालय में बच्चों में हुए आपसी विवाद के मामलेंबेसिक शिक्षा...

दरौली प्राथमिक विद्यालय में बच्चों में हुए आपसी विवाद के मामलेंबेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापिका को किया निलम्बित।

दरौली प्राथमिक विद्यालय में बच्चों में हुए आपसी विवाद के मामलेंबेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापिका को किया निलम्बित।

गाजीपुर । जमानियां ब्लाक अन्तर्गत दरौली स्थित प्राथमिक विद्यालय बीते चार दिनों पूर्व बच्चों में हुए आपसी विवाद के मामलें में लापरवाही पाए जाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बडी कार्यवाई करते हुए आज प्रधानाध्यापिका सत्या देवी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर उन्हें जिलामुख्यालय से संम्बद्ध कर‌ दिया।इसके अलावा तीन अन्य शिक्षको महजर अली खां ,जय कुमार सिंह सहायक अध्यापक ,जबकि शिक्षा मित्र विद्या देवी को भी इस प्रकरण में लापरवाह पाए जाने पर उनका वेत‌न अगले आदेश तक रोक लगा दी। इस कार्यवाई के चलते शिक्षा महकमें में हडकंम्प मचा हुआ है,इस कार्यवाई के उपरांत बी एस ए ने इस पूरे मामलें की जांच खंड शिक्षा अधिकारी भदौरा को सुपुर्द कर उन्हें जांच रिपोर्ट दो दिनों के अंदर जिला मुख्यालय स्थित बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने निर्देश दिया है।

बीएसए ने बताया कि बीते 26 तारीख को जमानियां के प्राथमिक विद्यायल दरौली मध्यावकाश के दौरान बच्चों द्वारा आपस में खेलते समय विद्यालय के कक्षा एक की छात्रा को स्कूल के ही कुछ छात्रों के द्वारा मार-पीट दिया गया था ,इसकी शिकायत छात्रा के परिजनों ने प्रधानाध्यापिका से की गई मगर उनके या विद्यालय के अध्यापकों के द्वारा गंम्भीरता से मामलें को नहीं लिया गया ।

बताया कि इसकी शिकायत परिजनों से बी एस कार्यालय में किया,जिसके तुरंत बाद मामलें की जांच जमानियां के बीईओ अशोक कुमार गौतम को सौपीं गई, उनके द्वारा जांचो परांत मामलें की रिपोर्ट में प्रधानाध्यापिका, अध्यापकों की लापरवाही पाए जाने पर आज यह कार्यवाई की गई है‌।

बीएसए हेमंत राव ने बताया कि इस तरह के मामलें आगे किसी भी स्कूल में घटित न होने पाए इसके लिए सभी बीईओ ,प्रधानाध्यापक/ प्रधानाध्यापिकाओं व शिक्षकों को नजर रखने की हिदायत दी गई है,बताया कि अगर इस तरह की घटना किसी भी विद्यालय में होने की शिकायत मिली तो सम्बन्धित के खिलाफ कठोर विभागीय कार्यवाई की जायेगी ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !