गाज़ीपुर कुर्था गांव 26 सितम्बर महिला के नृसंश हत्या के मामले में दो अभ्युक्तो को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार।
गाज़ीपुर- पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में रविवार हत्या के आरोप में दो अभ्युक्तो को गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के कुर्था गांव निवासी किरन प्रजापति उम्र 30 वर्ष पत्नी पवन प्रजापति की सोमवार को किसी अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार द्वारा हमला कर हत्या कर दिया गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस पुलिस अधीक्षक समेत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँच कर मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी।
वही रविवार को पुलिस और स्वाट टीम प्रभारी मय हमराहियान द्वारा क्षेत्र के कुर्था गांव निवासी किरन प्रजापति उम्र 30 वर्ष के हत्या के अरोप मे अभियुक्तगण विपुल यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी ग्राम फाक्सगंज थाना कोतवाली जानपद गाजीपुर एवं अनीस यादव पुत्र इन्द्र मोहन यादव निवासी ग्राम हाथीखाना थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस और स्वाट टीम प्रभारी द्वारा गिरफ्तार किये गए अभ्युक्तो के पास से घटना में प्रयुक्त खून से सने हुये कपड़े तथा खून से सना हुआ आला कत्ल एक अदद धारदार बांकी/धाव बरामद किया गया हैं। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने से पता चला कि हम लोगो को महिला जानती पहचानती थी वही मृतका के पति पवन कुमार प्रजापति की उसके पिता सुभाष यादव के साथ गहरी दोस्ती थी।
जिसके कारण पवन कुमार प्रजापति उस पर पूरा विश्वास करते थे और सगे भतीजे की तरह मानते थे। उनकी पत्नी किरन प्रजापति को सफेद रोग की बीमारी थी। जिसके इलाज के लिये पवन प्रजापति उसे जनपद मऊ, बिहार एवं पंजाब जैसे दूर स्थानों पर इलाज के लिये भेजते थे जिसके कारण पवन प्रजापित का विपुल यादव के प्रति पूरा विश्वास हो गया था।
जिससे वह उनके घर दिन एवं रात में जब भी आवश्यकता पड़ती थी तो पवन प्रजापित की अनुपस्थिति में विपुल यादव उनके घर आता जाता था और इसी विश्वास का फायदा उठा कर उनके घर दिनांक 26.09.2022 को उनके घर ऐसे समय पर गया जब रोजाना की भांति उनके दोनों लड़के शुभम कुमार उम्र करीब 14 वर्ष और सुधांशु कुमार उम्र करीब 06 वर्ष सुबह करीब 7 से 7.30 बजे के बीच अपने अपने स्कूल पढ़ने चले गये।
तो उसी का फायदा उठा कर विपुल यादव अपने मित्र अनीस यादव के साथ उनके घर में घुस कर उनके लाइसेंसी पिस्टल को निकालने लगे तब उनकी पत्नी किरन प्रजापति ने उसका विरोध किया कि ऐसा क्यों कर रहे हो तम्हारे चाचा से बता दूंगी तो इसी बात पर विपुल यादव और उसके साथी अनीस यादव ने मिल कर किरन प्रजापति की धार दार बांकी/धाव से हत्या कर हम लोग अपनी पहचान छिपाने के लिय वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर डीवीआर लेकर फरार हो गये।
स्वाट टीम की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया है कि लूटी गयी पिस्टल लाइसेंसी व डीवीआर होने के कारण हम लोगों ने अपने पकड़े जाने की घर से गंगा नदी में फेंक दिया जिससे कोई ऐसा सबूत न मिल सके कि हम लोगों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एवं घटना के समय अभियुक्तगण द्वारा पहने हुये खून से सने कपड़ो को बरामद कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गयी है।
अभियुक्त गण उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0489//2022 धारा 302/201/545/392 और मु0अ0सं01852/2017 धारा 307 भादवि विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
गिरफ्तार करने टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री तेजबहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली 2. उ0नि0 श्री रामाश्रय राय- स्वाट टीम प्रभारी मय हमराहियान, गाजीपुर 3.उ0नि0 शिवाकान्त मिश्रा थाना कोतवाली,गाजीपुर 4. हे0का0 मधूसूदन मिश्रा थाना कोतवाली ,गाजीपुर 6.का0 जितेन्द्र कुमार यादव थाना कोतवाली,गाजीपुर
7. कां0 नीतेन्द्र कुमार थाना कोतवाली गाजीपुर।

