Monday, June 1, 2026
Homeक्राइम12 मोटरसाइकिल और बीस कुन्तल गौ मांस के संग 10 अभियुक्त गिरफ्तार

12 मोटरसाइकिल और बीस कुन्तल गौ मांस के संग 10 अभियुक्त गिरफ्तार

12 मोटरसाइकिल और बीस कुन्तल गौ मांस के संग 10 अभियुक्त गिरफ्तार।

गाजीपुर- उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी टीम द्वारा सोमवार को 20 कुंतल गौ मांस के साथ 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में आज सोमवार को करीब सुबह 05.00 बजे क्षेत्राधिकारी नगर व स्वाट टीम व कोतवाली गाजीपुर की संयुक्त टीम को यह सफलता कुदाईपुरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत लकड़ी की टाल से पुलिस टीम ने करीब आधा दर्जन जीवित गोवंशीय पशु भी बरामद किया है।

 सुबह पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली कि कुछ अभियुक्तों द्वारा गोवंशीय पशुओं के क्रूरता पूर्वक हत्या की गयी है। सूचना प्राप्त होने पर तत्काल संयुक्त टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके से दस अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं उनके कब्जे से लगभग 20 कुंतल गौ मांस, 01 पिक अप वाहन व एक दर्जन मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में कुद्दूस पुत्र नसीर निवासी काजी मण्डी थाना कोतवाली गाजीपुर, गुलान मुहिद्दीन पुत्र बल्लू निवासी खुदाईपुरा थाना कोतवाली गाजीपुर, मोहम्मद अली पुत्र मोहम्मद यासीर निवासी तेलपुरा थाना कोतवाली गाजीपुर, सोनू पुत्र हफीज निवासी खुदाईपुरा थाना कोतवाली गाजीपुर, गुड्डू पुत्र हफीज निवासी खुदाईपुरा थाना कोतवाली गाजीपुर, महबूब आलाम पुत्र हजीज हुल्लाह निवासी नुरुद्दीनपुर थाना कोतवाली गाजीपुर, कलीम अहमद पुत्र वसीम अहमद निवासी खुदाईपुरा थाना कोतवाली गाजीपुर, मोहम्मद मुस्लिम पुत्र स्व0 जलीम अहमद निवासी खुदाईपुरा थाना कोतवाली गाजुपर, इकराम उर्फ मुन्ना पुत्र असलम निवासी खुदाईपुरा थाना कोतवाली गाजीपुर तथा सबीर अहमद पुत्र स्व0 कबीर निवासी खुदाईपुरा थाना कोतवाली गाजीपुर हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कोतवाली गाजीपुर द्वारा करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

 

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !