मऊ में रानीपुर थाना क्षेत्र के सोनिसा ग्राम पंचायत में मकान की दीवार गिरने से एक कि मौत कई लोग घायल।
मऊ – स्थानीय क्षेत्र के रानीपुर थाना क्षेत्र के सोनिसा ग्राम पंचायत के अनुसूचित बस्ती में लगातार हो रहीं वर्षा के कारण सोमवार की देर शाम तेज हवाओं के बीच गीला हो चुका मकान भरभरा कर गिर जाने से एक किशोरी की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के सोनिसा ग्राम पंचायत के अनुसूचित बस्ती में सोमवार की देर शाम सात बजे तेज हवा के साथ हल्की बारिश के समय अचानक कच्चा मकान गिर गया। मकान के गिरे मलबे में बिट्टू उम्र 12 वर्ष पुत्री फेकन की मौके पर ही मौत हो गयी।
वही घटना की सूचना मिलने होते ही आसपास के लोग बारिश के बीच राहत और बचाव कार्य में जुट गए। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। हादसे के बाद घायलों का भी इलाज कराया गया। वहीं एक की मौत होने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
इससे परिवार के सात सदस्य मलबे में दब गए। सूचना पर 112 नम्बर की पुलिस, रानीपुर थाना पुलिस, सीओ मुहम्मदाबाद गोहना, नायब तहसीलदार मुहम्मदाबाद गोहना व ग्राम प्रधान घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भेज दिया। पीडि़त परिवार के अनुसार सोमवार की शाम अचानक झमाझम बारिश होने लगी।
इस दौरान फेकन के परिवार के सभी सदस्य घर पर खाना- पीना कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कच्चा मकान भरभरा कर ढह गया। सभी लोग घर से निकलकर भाग निकले लेकिन बालिका विट्टू घर के मलबे में दब गई। घरवालों की चीख- चीत्कार सुनकर आस -पास के लोग मौके पर पहुंच गये।
मलबे से किशोरी को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बालिका की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए और परिजन को हर संभव आर्थिक सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया।

