Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजनता दर्शन में जिलाधिकारी ने किया जन समस्याओं का निस्तारण।

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने किया जन समस्याओं का निस्तारण।

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने किया जन समस्याओं का निस्तारण।

सुल्तानपुर:- जनता दर्शन में जिलाधिकारी द्वारा जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित दिया गया।

फ़ोटो- सुल्तानपुर:- जनता दर्शन में जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों का सुनते जिलाधिकारी रवीश गुप्ता।

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण करने का आश्वाशन दिया।

साथ ही जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !