Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनन्दगंज रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की माँग को लेकर...

नन्दगंज रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की माँग को लेकर रेलमंत्री को प्रेषित पत्रक स्टेशन मास्टर को सौपा ।

नन्दगंज रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की माँग को लेकर रेलमंत्री को प्रेषित पत्रक स्टेशन मास्टर को सौपा ।

नन्दगंज (गाजीपुर)- वाराणसी-बलिया रेलखण्ड के बीच नन्दगंज रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की माँग को लेकर सोमवार को क्षेत्र के लोगों ने रेलवे स्टेशन मास्टर कै पत्रक सौपा गया।

फ़ोटो- नन्दगंज रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की माँग को लेकर रेलमंत्री को प्रेषित पत्रक स्टेशन मास्टर को देते लोग।

नंदगंज निवासी अमन जायसवाल के नेतृत्व में क्षेत्र के काफी लोगों ने भारत सरकार के रेलमंत्री को प्रेषित पत्रक को सौपा गया। पत्रक में नन्दगंज रेलवे स्टेशन पर एक भी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से लम्बी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

जब कि वाराणसी-बलिया रेलखंड पर दर्जनों एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा है जबकि नन्दगंज रेलवे स्टेशन पर एक भी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं हो रहा है।जबकि कोरोना काल के पहले दो एक्सप्रेस ट्रेन रुकती थी।क्षेत्र के 50 गांवो के लोग द्वारा नंदगंज में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग बहुत दिनों से की जा रही है।

पत्रक में दर्शाया गया है कि एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव नहीं होने के कारण लोगो को 20 किमी० दूर जिला मुख्यालय गाजीपुर स्टेशन या 25 किमी० दूर औड़िहार रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है। जिससे यात्रियों को अनावश्यक खर्च के साथ परेशानियों का सामना   करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी परिवार के साथ महिलाओं और बच्चों को होती है। नन्दगंज रेलवे स्टेशन के आस-पास तीन ब्लको की आबादी काफी अधिक है।

इसके साथ ही साथ नन्दगंज एक औद्योगिक क्षेत्र होने के साथ यहाँ लार्डस डिस्टीलरी कम्पनी है जहां से लोग दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, और लखनऊ की यात्रा आये दिन करते रहते हैं। लोगों का कहना है कि कोरोना महामारी से पहले इस रेलखण्ड पर चलने वाली सभी सवारी गाड़िओं के साथ दो एक्सप्रेस  ट्रेनों का भी ठहराव नन्दगंज स्टेशन पर होता था। कोरोना काल में सभी गाड़ियों को बन्द कर दिया गया था। लेकिन पुनः ट्रेनों का परिचालन शुरु होने के बाद कोई एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव नही हुआ है।

क्षेत्र के लोगों ने कोरोना महामारी से पूर्व की भांति नन्दगंज रेलवे स्टेशन पर सुहलदेव एक्सप्रेस, लखनऊ छपरा एक्सप्रेस, सारनाथ एवं सद्भावना एक्सप्रेस ठहराव की मांग की गयी है।

पत्रक देने वालों अमन जायसवाल , बरहपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रतीक सिंह ‘कुश’, शिवप्रसाद सिंह,राजेश,पवन,आयुष, कन्हैया,रोशन सोनकर, पंकज, आनन्द, किशन,रवि गुप्ता, दुर्गेश ,राधेश्याम,सोनू, शिवम ,विनोद, सौरभ, आदि लोगो मौजूद रहें।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !