खजुहा , सुगवलिया, रमवल, सुहवल मार्ग पर वाहन चालकों का चलना हुआ मुश्किल
रेवतीपुर/ जमानिया- उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार 0.00 किलो मीटर की रफ्तार की चाल से चलने के कारण सामान्य लोगो को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
वही कम जनता अपने जिन मुश्किलों को दूर करने के लिए जनप्रतिनिधियों को चुनाव करती है लेकिन वो गलत साबित हो रहा है जनप्रतिनिधि तो अपनी लग्गजरी कार से उतारना ही नही चाहते है तो आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे कर सकते है।
आज वर्तमान सरकार में विकास सरकारी दफ्तरों में किसी कागज मे किसी कोने में पड़ा होगी , आज एक बदहाल मार्ग विकास की राह देख रहा है कब विकास आएगा और मेरा स्वरूप बदल जायेगा।
आज उसी तरह जमानिया विधान सभा मे खजुहा , सुगवलिया, रमवल, सुहवल मार्ग की हालत इतनी दैनीय ही चुकी हैं जिस बरिस के मौसम में चलना बहुत ही मुश्किल है जिसकी लम्बाई लगभग 7 किलोमीटर है, जिससे लगभग 8 हज़ार जनता बरसात के कारण प्रभावित रहती है, यदि हल्की भी बारिश हो जाये तो लोगों को हाथ में चप्पल सिर पर लेकर चलना पड़ता है।
वही गाँव के ही रविशंकर, राजन, जैकेस, रामधनी ओमप्रकाश यादव, जयप्रकाश राजभर, अमजद अली, कीर्तन प्रजापति, घुरहू शाह आदि लोगो ने बताया कि दो पहिया वाहन घर से निकल नहीं पाती, 4 पहिया वाहन स्लीप कर दिशाविहीन होकर सड़क से खेतों एव सड़क के गढ़ों में जाने का डर लग रहता है ।
वही नागेन्द्र यादव जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ आम आदमी पार्टी, ग़ाज़ीपुर ने बताया कि यदि मौन गूंगी बहरी सरकार यदि नहीं चेती तो जनता सड़क पर आंदोलन करने पर बाध्य होगी एव चुनाव में आईना दिखाएगी ।

