प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ज़ामनिया विभागीय की लापरवाही के कारण आयोजित पल्स पोलियो अभियान में कार्यक्रम 20 मार्च को कार्य किये कर्मचारियों का भुगतन तीन माह तक लंबित।
ज़मानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमानिया में 20 मार्च 2022 को आयोजित पल्स पोलियो अभियान में कार्यक्रम कार्य किये कर्मचारियों का तीन माह के बाद भी विभागीय अधिकारी की लापरवाही के कारण भुगतना ना किये जाने को लेकर लोगो ने विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमानिया में 20 मार्च 2022 से लेकर 25 मार्च तक आयोजित पल्स पोलियो अभियान में कार्यक्रम में प्राइवेट और विभागीय कर्मचारियों 30 लोगो द्वारा कार्य कराया गया था जिसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। भुगतान ना होने के कारण लोगो को काफी परेशानी हो रही है।
वही गीतांजलि देवी, राहुल कुमार, पवन कुमार, कंचन देवी, निर्मला गुप्ता, शुशीला देवी, पार्वती, देवी, चुनम देवी, माधुरी, प्रेम कुमार, प्रीति देवी, आदि लोगो ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमानिया में 20 मार्च 2022 से लेकर 25 मार्च तक आयोजित पल्स पोलियो अभियान में कार्यक्रम में विभाग द्वारा कार्य कराया गया था जिसका भुगतान अभी तक नही किया गया है।

