ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन इकाई ज़मानिया की मासिक बैठक सम्पन्न।
जमानिया/ गाजीपुर -स्थानीय नगर स्थित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन इकाई ज़मानिया कार्यालय में सन्तोष शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी। जिस दौरान नवीन पदाधिकारीयो परिचय पत्र वितरण कर आभार व्यक्त किया गया।
जिस दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन इकाई ज़मानिया के अध्यक्ष द्वारा संगठन की मजबूती प्रदान करने और संगठन के सक्रियता लाने के लिए पदाधिकारियों के समक्ष वार्ता किया।
और वही उपाध्यक्ष वीरबहादूर सिंह ने कहाँ कि हम सभी लोगो के एक जुट होकर कार्य करना होगा और आपसी मतभेद होने के कारण हमारे संगठन में मजबूत नही हो सकती।
इस अवसर पर संतोष शर्मा, वीर बहादुर मौर्य, पवन श्रीवास्तव, गौरव चौबे, भानु प्रताप सिंह ,संदीप गुप्ता, अजय यादव, रतन श्रीवास्तव, आदि लोग मौजूद रहे।

