Friday, September 11, 2026
Homeघटना-दुर्घटनानन्दगंज ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसल जाने के कारण ट्रेन से...

नन्दगंज ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसल जाने के कारण ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत।

नन्दगंज ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसल जाने के कारण ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत।

नन्दगंज (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के सहेड़ी हाल्ट रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को सुबह करीब 4:30 बजे डेम्मू प्रयागराज ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसल जाने से गिरकर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फ़ोटोनन्दगंज सहेड़ी हाल्ट स्टेशन पर ट्रेन कटकर युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहेड़ी गांव निवासी डुल्लू बिन्द 23 वर्ष गुरुवार को सुबह सहेड़ी हाल्ट स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए जैसे ही धीरे धीरे चल रही ट्रेन पर चढ़ा कि उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया। जिससे उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गयी।

मृतक मजदूरी का काम करता था और काम के लिए वाराणसी जा रहा था।वह तीन भाईयों में सबसे छोटा था। मृतक का छह माह का एक लड़का है।पत्नी संगीता और माता मंझरिया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का भाई रामजतन बिन्द ने थाना में ट्रेन चढ़ते समय गिरकर कटकर मौत होने की तहरीर दी है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !