नंंदगंज बाजार आस्था जायसवाल ने आईआईटी बाम्बे जेम की इंडिया लेवल प्रतियोगी परीक्षा में प्रथम प्रयास में 148वीं रैंक प्राप्त कर किया गाजीपुर का नाम रौशन।
नंदगंज (गाजीपुर)। नंंदगंज बाजार निवासी प्रमुख व्यवसायी अनिल जायसवाल की द्वितीय पुत्री आस्था जायसवाल ने आईआईटी बाम्बे जेम की इंडिया लेवल प्रतियोगी परीक्षा में प्रथम प्रयास में 148वीं रैंक प्राप्त करके प्रदेश के साथ साथ जनपद गाजीपुर का नाम रोशन किया है।
इस परीक्षा में उ.प्र. से केवल चार बच्चों का चयन हुआ। जिसमें आस्था सहित तीन लड़कियां तथा एक लड़का है। जिसमें आस्था जायसवाल को आईआईटी बाम्बे कालेज मे आपरेशन रिसर्च ट्रेड में प्रवेश मिला है। कुमारी आस्था जायसवाल ने यह उपलब्धि प्रथम प्रयास में बिना किसी कोचिंग का प्राप्त हुआ है।
यह नंदगंज में रेनबों माडर्न स्कूल से हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद बीएचयू से बीएससी (मैथ) से करने के बाद कोरोना काल में अपने घर पर रहकर आईआईटी परीक्षा की तैयारी की थी। यह प्रतियोगी परीक्षा 13 फरवरी 22 को हुई थी।
आस्था ने इस सफलता का श्रेय परिश्रम तथा अपने माता पिता के साथ गुरुओं को दिया है। पिता अनिल जासवाल नंदगंज के प्रमुख व्यवसायी तथा माता गृहणी है। घर पर बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है।

