पेड़ के सहारे घर मे घुसकर चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर नगदी और लाखों के आभूषण लेकर हुवे फरार।
नंंदगंज (गाजीपुर)। स्थानीय बाजार के सौरम रोड पर रेनबो माडर्न स्कूल के बगल में किराये मकान में रह रहे रविन्द्र नाथ के सुने घर में चोरों ने पीछे से दीवाल पेड़ के सहारे फाँदकर अंदर आकर तीन कमरों के ताला तोड़कर आलमारी में रखा 30 हजार रुफया नगद तथा आभूषण तथा कुछ कीमती कपड़ा सहित कुल करीब एक लाख रुपये का सामान लेकर चम्पत हो गये। पीड़ित रविन्द्रनाथ ने थाना में सूचना दी है। पुलिस मौका देखकर लौट गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ठेले पर चाट लगाने वाला रवीन्द्रनाथ सौरम रोड पर रेनबो स्कूल के बगल में एक किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था। घटना से दो दिन पहले अपने बहन के लड़के (भैने) की शादी में रविवार को परिवार सहित गोलाधरी गांव चला गया था। सुने पड़े घर में चोरों ने मकान के पीछे से पेड़ के सहारे दीवाल फाँदकर नीचे उतर गये ।
इसके बाद कमरे का अंदर से बन्द दरवाजे को पेंच खोल कर कमरे मेंआ गये।उसके बाद तीन कमरों में बन्द दरवाजे का ताला तोड़कर सभी कमरों को खँगाला। एक कमरे में आलमारी रखा 30 हजार रुपया नगद, 5 थान आभूषण तथा कीमती कपड़ा सहित करीब एक लाख का रुपये का सामान चोरों के हाथ लगा है।
इसी बीच को रविन्द्रनाथ नंंदगंज बाजार से कुछ सामान खरीदने आया तो अपने मकान पर भी चला गया।जब बाहर का ताला खोलकर अंदर गया तो कमरे का सामन बिखरा तथा बक्शा खुला देखकर सन्न हो गया। उसने आसपास के लोगों के साथ पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर जाकर देखकर लौट गयी। क्षेत्रवासियों के अनुसार इस समय बाजार में पुलिस का गश्त नहीं होने से चोरों का हौसला बढ़ता जा रहा है। बाजार से साईकिल तथा दुकानदारों के दुकान के सामने से कोई न कोई सामान आये दिन गायब होती रहती है।क्षेत्र के लोगों ने पुलिस से बाजार में गश्त लगाने की माँग की है।

