नगर पालिका क्षेत्र के चाँदपुर नई बस्ती वार्ड नम्बर 13 के लोगों को नाली-और सही मार्ग ना होने के कारण हो रही हैं काफ़ी परेशानी।
नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में कराये जा रहे विकास कार्य में ठेकेदार और अधिकारी की मिलीभगत से हो रही है विकास के नाम पर लूटपाट
ज़मानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र के चाँदपुर नई बस्ती वार्ड नम्बर 13 के नागरिकों को अपने घरों के नाली के पानी निकासी को लेकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ़ रोष व्यक्त है।

जहां एक तरफ वर्तमान सरकार में नगर क्षेत्र में स्वछता और विकास के नाम पर करोड़ो रूपये खर्च कर रही है। लेकिन वही विकास जमीनी स्तर पर नहीं बल्की कागज़ी और हवा-हवाई किया जा रहा है। क्षेत्र में विकास तो केवल ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों का हो रहा है।
क्षेत्र में विकास कैसे हो जबकी क्षेत्र का विकास कार्य तो केवल कागजों पर चल रहा है। जाँच अधिकारी अपनी आँखों पर पट्टी बाँधकर सो रहे है। यहाँ विकास के नाम पर तो केवल लूट-खसोट मची हुई है। और वही सरकारी विभागों के अधिकारियों अपने चहेतों को टेण्डर का कार्य देकर अधिक से अधिक कमीशन की कमाई के चक्कर मे विकास को केवल कागज़ों पर दिखाकर लूट-खसोट करने में लगें हुए हैं।
वही चाँदपुर नई बस्ती के अनिल पटेल, वार्ड नंबर 13, वकील मुनी शिवसरन, छोटेलाल, धनेश्वर शर्मा , बाढ़ू , राकेश श्रीवास्तव , आदि लोगों ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष के मनमानी के कारण हमारे गालियों में गढ्ढा खोदवाकर छोड़ दिया गया है। हमे अपने घरों में आने जाने में काफी परेशानी हो रही है।

