Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरज़मानिया तहसील के अधिवक्ता 20 दिनों से न्यायिक कार्य को लेकर कर...

ज़मानिया तहसील के अधिवक्ता 20 दिनों से न्यायिक कार्य को लेकर कर रखा है, हड़ताल न्यायालय कार्य ठप्प।

ज़मानिया तहसील के अधिवक्ता 20 दिनों से न्यायिक कार्य को लेकर कर रखा है, हड़ताल न्यायालय कार्य ठप्प।

ज़ामनिया / गाजीपुर- स्थानीय नगर स्थित तहसील बारसोसिएश के अधिवक्ताओं द्वारा न्यायीक कार्य का बहिष्कार के कारण न्यायिक कार्य ठप्प हो जाने के कारण सैकड़ों लोगो द्वारा अश्वनी कुमार राय की अध्यक्षता उपज़िलाधिकारी से सम्बोधित पत्र तहसीलदार को सौंपा गया।प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा ने कहाँ कि आप लोगो की समस्याओं पर जल्द अधिवक्ताओ से वार्तालाप किया जायेगा। वही अश्वनी कुमार राय ने बताया कि ज़मानिया तहसील के अधिवक्ताओं द्वारा करीब 20 दिनों से न्यायिक कार्य के हड़ताल पर है जिसके फलस्वरूप आमजनता को न्याय नहीं मिल पा रहा है। जिसको लेकर उपजिलाधिकारी को पत्रक दिया गया है।

और महीने से चल रहे न्यायिक कार्य के हड़ताल को लेकर लोगों मे आक्रोस लोगों ने हड़ताल वापस लेने की बात करते हुए कहां कि अगर एक  हफ्ते के अंदर हड़ताल वापस नहीं हुआ तो न्यायिक कार्य सुचारू से नहीं चला तो हम लोग तहसील परिसर में तालाबंदी का कार्य करेंगे वकील और कर्मचारी के खिलाफ तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। उक्त मौके पर सोनू कुमार विनोद राय, वीरेंद्र कुमार, सुमन राम, कन्हैया सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !