Sunday, May 31, 2026
Homeक्राइमचोरी की पाँच बाइक व तमंचा के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी की पाँच बाइक व तमंचा के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी की 05 अदद मोटरसाइकिल व 01 अदद तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी अनुसार सेवराई चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक हरिनारायण शुक्ला मय हमराही द्वारा बारा बिहार बार्डर कर्मनाशा पुल थाना गहमर से मंगलवार की रात करीब दस बजे अभियुक्त गण दिलीप चौहान पुत्र राजन चौहान ग्राम नवली थाना रेवतीपुर के पास से एक अदद तंमचा 12 बोर मय 02 अदद कारतूस 12 बोर व मनोज ठठेर पुत्र रामबचन ठठेर निवासी ग्राम संतरामगंज भदौरा थाना गहमर को 05 अदद मोटरसाइकिल क्रमश UP67V0703, UP61M 1639, UP61AA0984, UP61E9486 एवं बिना नं0 की हीरो सीडी डिलक्स के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभ्युक्तों के ख़िलाफ़ मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक हरिनारायण शुक्ल चौकी प्रभारी सेवराई, उप निरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह चौकी प्रभारी बारा, हेड कांस्टेबल अनिल पटेल, कांस्टेबल अभिषेक कुमार व संजय कुमार यादव रहे।
इस बाबत कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि एक अभियुक्त को अवैध तमंचा, व एक को 5 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिनसे आवश्यक पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्यवाई की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !