Friday, September 11, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को जनसमस्याओं का निराकरण करेंगी जिलापंचायत सदस्य

सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को जनसमस्याओं का निराकरण करेंगी जिलापंचायत सदस्य

सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को जनसमस्याओं का निराकरण करेंगी जिलापंचायत सदस्य।

गाजीपुर- आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं के उचित समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं उनके प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल ने भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को जन सुनवाई करेंगे।

फ़ोटो- आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं के उचित समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु बैठक करते जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल।

बुद्धवार को इस व्यवस्था की शुरुआत करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल ने प्रथम दिन विभिन्न समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों मे लम्बित मामलों पर अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समाधान को कहा और लोगों की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि समाज के कमजोर, गरीब और अंतिम पंक्ति के कल्याण और उत्थान लिए केन्द्र और प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर भाजपा कोषाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता,अजय राय दारा, विजय सिंह,अभिनव सिंह छोटू,अविनाश सिंह,दिलिप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !