नीलगाय को लाठियों व धारदार हथियार से जान से मार डालने की सूचना मिलते ही पुलिस व वन विभाग में मचा हडकंम्प।
सुहवल- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक पांच वर्षीय नीलगाय को लाठियों व धारदार हथियार से जान से मार डालने की सूचना मिलते ही पुलिस व वन विभाग में हडकंम्प मच गया ।

इस मामलें में एक युवक ने थाने में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत किया है ,जिसके आधार पर पुलिस छानबीन नें जुट ग ई है ।इधर पुलिस नीलगाय की मौत लाठी व धारदार हथियार से होने से इन्कार कर रही है ,मामलें की नजाकत को समझ पुलिस व वन विभाग के अधिकारी व पशु विभाग के डाक्टर मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गये ,पोस्टमार्टम के बाद मृत नीलगाय को एक सुरक्षित जगह पर जमीन नें दफन कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के डुहियां गाँव निवासी राकेश कुमार राय ने बताया कि वह सुबह दस बजे अपने खेत में काम कर रहे थे इसी दौरान नजर पडी कि आधा दर्जन से अधिक लोग लाठी धारदार हथियार लेकर एक नीलगाय को मारपीट रहे है ।
उन्होंने बताया कि यह देख उन्होंने जोर से शोर मचाया कि नीलगाय को छोड दो मगर मनबढ किस्म के लोगों ने उनकी बात को अनसुना कर नीलगाय को बेरहमी से वार करते रहे। वहीं नीलगाय अपनी जान बचाने के लिए भाग रही थी । राकेश राय ने बताया कि घायल नीलगाय अंतत: गाँव में एक जगह जाकर गिरकर दम तोड दिया ।
वन विभाग के सेक्सन अधिकारी प्रमोद राय ने बताया कि नीलगाय के मारे जाने की सूचना के बाद वह अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे है।उन्होंने बताया कि इसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि जिस तरह से इस नीलगाय को मार पीट कर मौत के घाट उतारा गया है ,वह काफी जघन्य है ,कहा इसकी पूरी निष्पक्षता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाई की जाए।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक तारावती ने बताया कि नीलगाय के मौत की सूचना मिली है ,तहरीर के आधार पर छानबीन किया जा रहा है ,इसके उपरांत की कोई विधिक कार्यवाई की जायेगी ।

