Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरहरियाणा के रोहतक स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में आयोजित आल इंडिया ग्रेपलिग...

हरियाणा के रोहतक स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में आयोजित आल इंडिया ग्रेपलिग यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता स्वर्ण पदक‚ रजत पदक जीतकर  गाजीपुर जनपद का बढ़ाया मान। 

हरियाणा के रोहतक स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में आयोजित आल इंडिया ग्रेपलिग यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता स्वर्ण पदक‚ रजत पदक जीतकर  गाजीपुर जनपद का बढ़ाया मान। 

जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– हरियाणा के रोहतक स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में 31 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित आल इंडिया ग्रेपलिग यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से खेलते हुए आलमगंज के निलेश यादव व दिलदारनगर के रेहान खां ने 70 किलो भार वर्ग के नोगी इवेंट में स्वर्ण पदक और गाजीपुर लंका निवासी कृष्णा कुमार शर्मा ने रजत पदक जीतकर जनपद का मान बढ़ाया है।वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के कोच और ग्रेपलिग कमेटी आफ उत्तर प्रदेश के सचिव मनोज यादव ने बताया कि रोहतक में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के कुल 22 यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। इसमें वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न कालेजों से 16 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।

गाजीपुर की ओर से खेलते हुए 70 किलो भार में निलेश यादव व रेहान खान ने स्वर्ण पदक और कृष्णा कुमार शर्मा ने रजत पदक जीता है। तीनों खिलाड़ी आगामी 29 अगस्त को राजभवन में राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगे 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !