Sunday, May 31, 2026
Homeक्राइमजमानियाँ रेलवे स्टेशन डिग्री गांव के पास रेलवे लाईन पर मिले शव...

जमानियाँ रेलवे स्टेशन डिग्री गांव के पास रेलवे लाईन पर मिले शव की हत्या की आंशका पर एक अभ्युक्त हुआ गिरफ्तार हत्या के आरोप में गया जेल

जमानियाँ रेलवे स्टेशन डिग्री गांव के पास रेलवे लाईन पर मिले शव की हत्या की आंशका पर एक अभ्युक्त  हुआ गिरफ्तार हत्या के आरोप में गया जेल ।

जमानियाँ ⁄  गाजीपुर प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 1 अप्रैल दिन शुक्रवार की सुबह 7ः30 के करीब रेलवे स्टेशन नहर पुलिया के पास रेलवे ट्रेक पर 20 वर्षीय युवक का मिला शव हत्या हैं या आत्महत्या उसमें कुछ भी बताया नहीं जा सकता शव मिलेने की सूचना पर वहाँ लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गयी। वहीं राहगीरो द्वारा युवक की पहचान सचिन यादव पुत्र जवाहिर यादव उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी ग्राम लमुई जमानिया के रुप में की गयी।

फ़ोटो- रेलवे स्टेशन नहर पुलिया के पास रेलवे ट्रेक पर 20 वर्षीय युवक का मिला शव हत्या आंशका पर एक अभ्युक्त हुआ गिरफ्तार ।

लेकिन वहीं बताया जा रहा हैं कि मृतक के परिजनो द्वारा हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं  बुधवार को सुबह 6.15 मिनट पर जमानिया प्रभारी निरीक्षक संपूर्णानंद राय ने अपने हमराहियों के साथ प्रशान्त नगर कॉलोनी वार्ड नंबर 8 जमानिया रेलवे स्टेशन से हत्या अभियुक्त सरोज शाह पुत्र स्वo लल्लन शाह को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी सम्पूणानन्द राय ने बताया की 1 अप्रैल 2022 दिन शुक्रवार कि सुबह डिग्री नहर पुलिया के पास ग्राम लमुई निवासी सचिन यादव पुत्र जवाहर यादव की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली थी और सभी को आशंका थी कि उसने आत्महत्या की थी लेकिन मृतक के बड़े भाई शिव गोपाल यादव पुत्र जवाहिर यादव की तहरीर पर यह आत्महत्या नहीं हत्या है।

इसके बाद पुलिस की टीम अपने काम में जुट गई और जल्द ही हत्या और आत्महत्या की गुत्थी को सुलझा लिया । हत्या के आरोपी अभियुक्त के खिलाफ 115 /2022 धारा 302 आईपीसी के तहत गिरफ्तार करके जिला जेल भेज दिया गया । -गिरफ्तार करने वाला टीम  प्रभारी निरीक्षक संपूर्णानंद राय, हेड कांस्टेबल बालेंद्र शर्मा, क्रांति सिंह ,सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !