गाजीपुर ज़िले के गौरा के लाल का आई. ई. एस में हुआ चयन‚ आई ० ए० एस० बनकर देश की सेवा करना मेरा लक्ष्य- अमित
गाजीपुर– स्थानीय क्षेंत्र स्थित ग्राम सभा गौरा के निवासी अमित कुमार राय का पुत्र अजय कुमार राय का संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा भारतीय इंजीनियरिंग से ( आई० ई० एस०) में चयन हुआ है।
अमित ने इस परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 25 वां स्थान प्राप्त किया है, कुछ दिनों पहले ही ग्रेजुएट एटीट्यूड टेस्ट इन इंजिनियरिंग गेट में अमित ने राष्ट्रीय स्तर पर अमित ने दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी बहुमुखी का प्रतिभा का प्रदर्शन किया था । उल्लेखनीय है कि भारतीय इंजीनियरिंग सेवा उन इंजीनियरों का गठन करती है जो सार्वजनिक क्षेत्र के अर्थव्यवस्था के एक बड़े हिस्से का प्रबंधन करने के लिए भारत सरकार के अधीन काम करती हैं।
मालूम हो कि इसमें चयनित अधिकारी क्लास वन अधिकारी के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर सेवा करते हैं। आई ई एस में चयन होने पर परिजनो व ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाई खिला अपने खुशी का इजहार किया । अमित ने दूरभाष वार्ता के जरिए अपनी इस सफलता की जानकारी परिजनो व दोस्तो को दी । परिजनो ने कहा कि यह गौरवान्वित करने का काम किया है। अमित अपने दो भाइयो में छोटे है ,उनके बडे भाई प्रशांत बैंक में पीओ के पद पर कार्यरत है ।
पिता अजय कुमार राय डेढगावां स्थित श्री कृष्ण इंटरकालेज में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर तैनात है ,मां पूनम राय एक सफल गृहणी की भूमिका में है । फोन से बातचीत में अमित कुमार राय ने बताया कि उनकी इच्छा प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पद पर पहुंच राष्ट्र की सेवा करना है।
फिलहाल व आई ई एस में सेवा करते हुए आई ए एस की तैयारी भी करेंगे। दिनचर्या के बारे में पूछे जाने पर अमित ने बताया कि प्रतिदिन दिनचर्या के बाद कडी मेहनत से दोनों क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सका । उनका मानना है कि यदि ईमानदारीपूर्वक परिश्रम किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी ।

