1– पाण्डेय मोड़ स्थित मुसहर बस्ती के लोगों संग स्थानीय कोतवाली पुलिस के बीच जमकर मारपीट में‚ पुलिस की वाहन को किया क्षतिग्रस्त कई आरक्षी घायल ।
2– घटना के बाद जमानियॉ कस्बा के मुसहर बस्ती में रात के 11 बजें पुलिस का तांड़व‚ घर में घुसकर तोड़फोड़ 26 लोगो को गिरफ्तार कर भेंजा जेल।
ज़मानिया / गाज़ीपुर- रविवार की रात्रि में करीब 10:30 नगर के पाण्डेय मोड़ स्थित मुसहर बस्ती के लोगों संग स्थानीय कोतवाली पुलिस के बीच जमकर मारपीट घटना के दौरान पुलिस की वाहन को किया क्षतिग्रस्त कई आरक्षी घायल ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्ती के लोगों ने बताय कि रविवार की रात्रि में करीब 10:30 नगर के पाण्डेय मोड़ स्थित मुसहर बस्ती के चार युवक ट्रकों पर दिहाड़ी के बतौर गिट्टी उतारने का कार्य करके बस्ती के समीप एन०एच़ 24 के किनारे अपने़–अपने दिहाडी का बटवारा कर रहे थें। रात के समय पिकेड कर रहीं पुलिस की वाहन के पुलिस ने कर्मीयों द्वारा अपने़–अपने दिहाडी का बटवारा कर रहे युवको को चोर बताकर उनसे उनका रुपया छिन लिया तथा उनकी जमकर पिटायी कर दी ।
पुलिस आरक्षियों संग उपजे विवाद ने विकराल रूप धारण जिसमे कर लिया पुलिस कीे इस बर्बता से गुस्साये बस्ती के सैंकड़ो लोगों लाठी–डण्डा लेकर पुलिस कर्मीयो की पिटाई कर दी। तथा पुलिस का वाहन भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। मुसहर बस्ती के लोगों संग स्थानीय कोतवाली पुलिस के बीच मारपीट घटना के दौरान तीन पुलिस कर्मियों हमले के दौरान आरक्षी अमरजीत यादव, रंजीत कुमार व अंकित कुमार व रोहित घायल हो गए। को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया तो क्षतिग्रस्त करने वाले वाहन को थाने पर पहुँचाया गया।
घटना स्थल पर पहुँची कई थानो की पुलिस नें पाण्डेय मोड़ स्थित मुसहर बस्ती के किया घरों में घुसकर तोड़फोड और जमकर किया बवाल –
पूछताछ करने पर बस्ती की महिलाओं नें बताया की रविवार की रात्रि में करीब 10:30 नगर के पाण्डेय मोड़ स्थित मुसहर बस्ती के चार युवक ट्रकों पर दिहाड़ी के बतौर गिट्टी उतारने का कार्य करके बस्ती के समीप एन०एच़ 24 के किनारे अपने़–अपने दिहाडी का बटवारा कर रहे की वहॉ पुलिस आयी उनको चोर बताकर उनसे उनका रुपया छिन लिया तथा उनकी जमकर पिटायी साथ ही हमारे घरों में घुसकर लोगों को मारा पीटा और घरों के दरवाजे तोड़कर लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गयी।

फोटो– घटना के दाैरान मुसहर बस्ती में गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के द्वारा पिटाई मे घायल लोंग और घरों के टूटे दरवाजें
क्षेत्रधिकारी हितेंद्र कृष्ण व कोतवाल संपूर्णानंद राय द्वारा सूचना पर सर्किल के दिलदारनगर, गहमर, सुहवल, रेवतीपुर, नगसर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नगर के पाण्डेय मोड़ स्थित मुसहर बस्ती में जमकर बावल किया लोगा को घर में घुसकर जमकर पिटाई और तोड़फोड किया और करीब 26 लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया। जिन लोगों के खिलाफ पुलिस संग मारपीट और जानलेवा हमला करने पर मु0अ0सं0 84/2022 धारा 147/148/149/307/ 323/504/506/427/332/333/353 भादवि – व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया। सम्बन्धित कुल 26 अभियुक्तों को आज दिनांक 14.03.2022 को समय करीब 03.30 बजे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
इस बाबत कोतवाली प्रभारी ने बताया कि 4 की संख्या में मुसहर पांडेय मोड़ के पास बैठकर गांजा पी रहे थे पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उग्र हो गए और पुलिस की गाड़ी पर हमला कर चार आरक्षियों को घायल कर दिए।

