शान्ति पूर्वक खत्म हुआ विधान सभा चुनाव 2022
सेवराई- जमानिया विधानसभा के दिलदारनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उसिया प्राथमिक विद्यालय बाजार मोहल्ला पर हो रहे मतदान के दौरान पुलिस को फर्जी वोटिंग की सूचना मिली तत्परता दिखाते हुए दिलदारनगर प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे जहां पूछताछ के दौरान 2 फर्जी मतदाता मिले जिन्हें हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस ने लोगों को चेताया कि सभी लोग शांतिपूर्ण और इमानदारी पूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग करें फर्जी वोटिंग करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वहां हड़कंप की स्थिति बनी रहे। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने अपने पैतृक गांव सेवराई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मौजूदा विधायक और भाजपा प्रत्याशी सुनीता सिंह ने गहमर के प्राथमिक विद्यालय जा रही पर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए जनहित में मतदान किया। बसपा प्रत्याशी परवेज खान, कांग्रेस प्रत्याशी फ़रजाना शमशाद ने मुस्लिम बाहुल्य गांव उसियां के गर्ल्स इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सेवराई तहसील क्षेत्र के गोड़सरा, मनिया, बक्सडा, भदौरा, देवल सहित विभिन्न गांव में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ इस दौरान गहमर के प्राथमिक विद्यालय उत्तरी पर छिटपुट मारपीट की सूचनाएं मिली जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर शांति व्यवस्था कायम की।

