आठ वर्ष से फरार ट्रक लूटकांड का मुख्य आरोपी सरगना तमंचा और एक जिन्दा कारतूस संग गिरफ्तार
रेवतीपुर ⁄ गाजीपुर – स्थानीय पुलिस द्वारा पिछले आठ वर्ष से फरार चल रहा ट्रक लूटकांड का मुख्य आरोपी सरगना 25 हजार का इनामियां और गैंगेस्टर सुहवल पुलिस ने ताडीघाट रेलवे क्रासिंग से रविवार की सुबह करीब साढे छह बजे जरिए मुखबिर की सूचना पर एक तमंचा और एक जिन्दा कारतूस संग गिरफ्तार कर जेल भेंज दिया गया।
प्राप्तजानकारी के अनुसार सुहवल प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरूप आदर्श ,उपनिरीक्षक कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल वंश नरायन सिंह, आरक्षी मोतीलाल गोड़,हेड कांस्टेबल ओंमवीर सिंह, अश्वीनी कुमार सिंह, शुभम सिंह, नवीन कुमार पाण्डेय के साथ रविवार की सुबह मलसा त्रुमुहानी के पास चुनाव को लेकर वाहनों की चेकिंग व गस्त पर थे। इसी दौरान उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक ताडीघाट रेलवे क्रासिंग के पास खडा है ,हरकत में आते ही वह अपने दलबल के साथ स्थान की ओर निकल पडे ,संदिग्ध की नजर जब पुलिस की गाडी पर पडी तो वह भागने लगा ,शक होते ही पुलिस ने उसका पिछा शुरू किया ।
कुछ दूरी पर ही घेराबंदी कर उसे दबोच लिया ,उसकी जामा तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक जिन्दा कारतूस मिलते पुलिस ने थाने लाकर उससे कडी पूछताछ में उसके द्वारा अपना नाम पता धर्मेन्द्र जायसवाल निवासी थाने रामपुर ,थाना फूलपुर वाराणसी बताया गया गिरफ्तार अभ्युक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर चालान कर पुलिस ने उसका मेडिकल मुआयना कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जहां उसके आरोपो की गंम्भीरता को देखते हुए न्यायालय ने उसे चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेंज दिया । जमानियां क्षेत्राधिकारी हीतेन्द्र कृष्ण ने थाने में प्रेस कांफ्रेस में मिडिया को बताया कि वर्षो से फरार दबोचा गया इनामियां के उपर सुहवल थाने में पांच मुकदमें है।
जिनमें हत्या के प्रयास, लूट ,गैंगेस्टर समेत क ई संगीन धाराओ में इसके अलावा जौनपुर के अलावा अन्य जनपदों गैर प्रांतों में भी संगीन मुकदमें दर्ज है । बीते 2013 में लक्जरी वाहनों पर सवार आधा दर्जन से अधिक बदमाशो ने असहले के बल पर उतरौली ग्राम के पास रायबरेली से चावल का कन लादकर बिहार जा रहे ट्रक को ओवरटेक करके सफारी सवार बदमाशों ने चालक सुनील कुमार चौधरी और खलासी मनीष कुमार पासवान को नशीला पदार्थ सूंघा बेहोश कर अपनी सफारी में बैठाकर बिहार के बक्सर जिले के राजपुर बाजार के पास बेहोशी की हालत में फेंककर बदमाश ट्रक लेकर भाग गए थे। घटना की सूचना पर ट्रक मालिक नंद बिहारी निवासी तेन्दुआ मुकरी थाना संजौली निवासी रोहतास बिहार ने सुहवल थाने में दर्ज कराया था ।इसमें आठ आरोपी उक्त समय दबोचे ग ए थे , जबकि यह उसी समय से यह फरार चल रहा था ।

