मेमू पैसेन्जर से पैर कट जाने के कारण 38 वर्षीय चाय विक्रेता की मौत‚ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
दिलदारनगर – क्षेंत्र स्थित दिलदारनगर रेलवे लाइन पार करते समय शुक्रवार की सुबह 10 बजें के करीब एक चाय विक्रेता की मेमू पैसेन्जर से पैर कट जाने के कारण युवक की मौत हो गयीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमुआ गांव निवास प्रमोद सिंह कुशवाहा 38 वर्ष सुबह करीब दस बजे अपनी चाय की दुकान बंद कर वह रेलवे लाइन के उस पार खेत घूमने जा रहा था। इसी दौरान उसका जूता ट्रैक में फंस गया। वह घबराहट के बीच पैर निकालने का प्रयास में लगा। उसी समय ताड़ीघाट से दिलदारनगर की ओर जा रही मेमू ट्रेन आ गई, जिससे उसका दोनों पैर कट गया। गंभीर रुप से घायल युवक चीखने-चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर बगल के खेत में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।
दुर्घटना की सूचना सूचना मिलते ही पुलिस सहित परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल ले जाय गया जहां उपचरा के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया। बताया गया है कि सुबह क्षेत्र के इस घटना के घर में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक वह अपने तीन भाइयो में सबसे छोटा था।
उसकी शादी दिलदारनगर थाना क्षेत्र के देवैथा गांव निवासी ममता से करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी। वह गांव पर ही गुमटी में चाय-समोसे की दुकान के सहारे परिवार का भरण-पोषण करता था। इस संबंध में नगसर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

