जमानियाॅं ⁄ गाजीपुर – न्याय के दरवाजें पर न्याय ना मिलने पीडित महिला नें लिया अनसन का सहारा
फोटो– न्याय के लिए जमानियां स्थित मैदान में धरने पर बैठीं पीडित महिला और साथ में समाज सेवी जय
प्रकाश गुप्ता
आरोप लगाते हुए‚ पीडित महिल नूरजहाँ निवासी धनौता ने बताया कि मेरी शादी अयूब अहमद पुत्र स्व०सोपन मिया उर्फ फजलेरब से हुई थी‚आज हमारी शादी को 28 वर्ष हाे चुके हैं।
कुछ वर्षो से हमारे बीच पारिवारीक समस्या को लेकर हम दोनो के बिच तनाब चल रहा हैं‚ दो वर्षो सें मै अपनें चार बच्चो के साथ अपने पति के नाम से जमानियां कस्बा में निर्मित एक नये मकान में रहती हूॅ
दो वर्ष हो चुके लेकिन मेरे पति ने ना तो कोई खर्च दिया ना हीं कोई मतलब रखतें हैं। और इस मकान को किसी और को बेंच दिया हैं‚ लेकिन इस मकान का दाखिल खारीज नहीं हुआ है।
जिसका मामला सिविल कोर्ट गाजीपुर में मुकदमा विचाराधिन है। लेकिन पति और उनके भाई द्वारा मुझे इस मकान सें निकलने जाने की धमकी दे रहें है।
पीड़ित महिला नुजहत जहां का कहना है कि 03 जूलाई कि सुबह करीब 9:45 बजे अचानक मेरे घर में कुछ लोग जबरदस्ती घुस आये और मेरी लड़की के साथ छेड़खानी करने लगे।
आवाज सून कर मेरी बड़ी बेटी वहा आयी तो देखा कि कुछ लोग कि छेड़छाड़ कर रहें है विरोध किया तो घर में घुसे लोगों ने दोनों बहनों को हॉकी‚ रॉड‚ लाठी आदि से बेतहासा मारने लगे।
बताया कि घर में घुसे लोगों द्वारा मिर्च का पाउडर भी फेंक दिया और जब मेरी लड़की के साथ कुछ नहीं कर पाये तो सामान तोड़ फाेड़ करते हुए दो मोबाइल फोन ले कर चले गये।
शोर शराबा सुन कर आस पास के लोग की भीड इक्ठ्ठा हो गयी और पुलिस को घटना की सूचना दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महज खान पूर्ति कर आरोपीयों को धारा 151.सं में चालान कर दिया।
और साथ ही कोतवली प्रभारी नें प्रार्थिनी को यह कहा कि तुम्हारे पास 24 घण्टे का समय हैं घर खाली कर देना।
इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की गयी है। बताया कि विवाद जमीन संबंधी है।

