सरकार बनने के बाद जनता को समूचे विकास एवं सभी जाति, धर्म, सम्प्रदाय, सरकारी, गैर-सरकारी अधिष्ठानों में कार्य क्षमता, निष्पक्षता, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और कृषक, मजदूर, युवाओं, छात्रों, महिलाओं को दी जायेगी वरीयता – जंगीपुर विधानसभा प्रत्याशी कालीचरण यादव आम आदती पार्टी
जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर जमानियाँ विधान सभा की सीट पर दावेदारी को लेकर जनप्रतिनिधि अपनी अपनी पार्टीयों के योजनाओं को आमजनता मे प्रचार व प्रसार जोरो से किया जा रहा हैं। वहीं शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के जंगीपुर विधानसभा प्रत्याशी कालीचरण यादव द्वारा क्षेत्र में लोगों से जन संपर्क कर पार्टी नीतियों को बताया।
जिस दौरान उन्होने कहाँ कि आम आदमी पार्टी के मुखियाँ कजरीवाल द्वारा गुरुवार को विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। गारंटी पत्र (घोषणा पत्र) में सरकार बनने के बाद जनता को दी जाने वाली सुविधाएं, योजनाओं और लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के समूचे विकास एवं सभी जाति, धर्म, सम्प्रदाय, सरकारी, गैर-सरकारी अधिष्ठानों में कार्य क्षमता, निष्पक्षता, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और कृषक, मजदूर, युवाओं, छात्रों, महिलाओं को वरीयता दी है।
वहीं किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नागेंद्र यादव ने कहा जमानियाँ विधान सभा के सुगवलिया, खजुहा, माधोपुर, बेमुई, धधनी अंहारिपुर गाँव में घूमे एव पार्टी नीति में दिल्ली मोडल को पूर्णतया लागू करने की बात की एव उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर 18 वर्ष के प्रति महिला 1 हजार , प्रति पुरुष 5 हजार 300 यूनिट बिजली फ्री, बकाया बिल माफ साथ हीकिसानों के साथ सबसे बड़ा संकट एमएमसी की गारंटी का संकट आता है एमएसपी की घोषण हो जाता है समर्थन मूल्य निश्चित हो जाता है जो न्यूनतम समर्थन मूल्य होता है।
हम एमएसपी की गारंटी का कानून उत्तर प्रदेश में हम लोग बनाएंगे। आवारा पशुओं के लिए गौशालाएं गांव में और शहरों में बड़ी संख्या मं हम बनाएंगे। हम उत्तर प्रदेश में दिल्ली की तर्ज पर राशन वितरण डोर टू डोर पहुंचाने की योजना लागू करेंगे। जिस दाैरान जंगीपुर विधानसभा अध्यक्ष अरविंद कुमार जी भी रहे एव अन्य समर्थक मौजूद रहें ।

