Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपूर्व मध्य रेलवे दानापुर के (मंडल रेल प्रबंधक) ने किया  रेलवे स्टेशनों...

पूर्व मध्य रेलवे दानापुर के (मंडल रेल प्रबंधक) ने किया  रेलवे स्टेशनों का औचक निरीक्षण गंदगी पाए जाने पर जतायी नराजगी 

पूर्व मध्य रेलवे दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक ने किया  रेलवे स्टेशनों का औचक निरीक्षण गंदगी पाए जाने पर जतायी नराजगी‚ बिना टिकट यात्रा करने वालो के खिलाफ अभियान चलाने दिया सख्त आदेश।

गाजीपुर – पूर्व मध्य रेलवे दानापुर के (मंडल रेल प्रबंधक) प्रभात कुमार शुक्रवार को  विभागीय कर्मियों के साथ दानापुर ,दिलदारनगर होते हुए सीधे ताडीघाट रेलवे स्टेशनो का किया औचक निरीक्षण किय गया।

फाेटों– दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक ने किया रेलवे स्टेशनों का औचक निरीक्षण करते पूर्व मध्य रेलवे दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक प्रभात कुमार। 

इसके उपरांत वह सीधे प्लेटफार्म ,यात्री प्रतीक्षालय ,पेयजल बूथ का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण किया जहां गंदगी पाए जाने पर विफर पडे इस दौरान उन्होंने गंगा किनारे से निर्माणा धीन रेल सहरोड ब्रिज के बारे में भी मातहतों से जानकारी लिया तत्पश्चात रेलवे लाइन का निरीक्षण करते हुए वह सीधे स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय पहुँच समस्त अभिलेखों का अवलोक‌न किया गया।

इस दौरान उन्होंने ब्रांच लाइन पर चलने वाली मेमू से यात्रियों और होने वाले राजस्व आमदनी के बारे नें जानकारी के दौरान ज. उन्हें बताया कि प्रतिदिन महज तीन से चार हजार रुपये की आय हो रही है ,जबकि इससे कही ज्यादा यात्री प्रतिदिन मेमू से सफर करते है ,जिसपर उन्होंने आर पी एफ वाणिज्य विभाग को निर्देशित किया कि समय समय पर टिकट चेकिंग करने के साथ ही बिना टिकट यात्रा करने वालो के खिलाफ अभियान चलाने का सख्त हिदायत दिया गया। रेलवे को राजस्व के रूप में अच्छीखासी आय हो सके।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने दानापुर मंडल के तहत आने वाली निर्माणाधीन ताडीघाट म ऊ रेल परियोजना के बारे में मातहतों से जानकारी हासिंल किया, तत्पश्चात् वह सैलून से वापस दिलदारनगर जाते समय सोनवल क्रॉसिंग के पास उनका सैलून कुछ देर के लिए रूका ,जहां उन्होंने निरीक्षण कर सैलून से वापस दिलदारनगर होते हुए दानापुर निकल पडे । उनके आने की जानकारी होते ही दिलदारनगर और ताडीघाट स्टेशन के कर्मियों में सुरक्षा व्यवस्था ,साफ सफाई आदि को लेकर अफरातफरी मची रही उनके जाने के बाद सभी ने सुकुन महसूस किया ।

इस दौरान आर पी एफ दानापुर के सिनियर कमांडेट संतोष कुमार राठौर ,दिलदारनगर स्टेशन अधीक्षक नफीस अहमद,ताडीघाट स्टेशन अधीक्षक सुजित कुमार ,दिलदारनगर आर पी एफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बालगंगाधर ,आर पी एफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ,सिनियर डी ई एन स्वाती,सिनियर डी ओ एम इम्तियाज़ आलम, सिनियर डी एस ओ आशीष कुमार आर्या,सिनियर डीसीएम सरस्वती चंद्र आदि मौजूद रहे ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !