पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित करने की सूचना पर अग्रणी सामाजिक संस्था संकल्प संस्था ने किया डॉ केके त्रिपाठी का अभिनंदन
वाराणसी– भारत सरकार की ओर से डॉक्टर के के त्रिपाठी को पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित करने की सूचना पर अग्रणी सामाजिक संस्था संकल्प के सदस्यों ने शनिवार को नगर के वरिष्ठ चिकित्सक के के त्रिपाठी का अभिनंदन किया गया।

इस मौके पर संकल्प संस्था के संरक्षक एवं श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज के प्रबंधक अनिल कुमार जैन ने कहा कि चिकित्सक को भगवान का अवतार माना गया है और डॉक्टर के के त्रिपाठी उन चिकित्सकीय भगवान में एक हैं. पद्मश्री सम्मान से डॉक्टर साहब का अलंकृत होना केवल चिकित्सकीय समाज के लिए नहीं वरन संपूर्ण काशी के लिए गौरव का विषय है.
शनिवार की प्रात संकल्प संस्था के सदस्य पद्मश्री के लिए चुने गए डॉक्टर के के त्रिपाठी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने डॉक्टर त्रिपाठी को पद्म श्री सम्मान के लिए चुने जाने पर शुभकामनाएं दी और अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर प्रमुख रुप से अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज के सहायक मंत्री हरीश चंद्र अग्रवाल मौजूद रहे।

