हरपुर गांव में 18 वर्षीय युवक की हत्या में पिता ने अज्ञात लोंगो के खिलाफ प्राथमिकी पुलिस अधिक्षक नें दिया भारोसा जल्द हत्यारों की होगी गिरफ्तारी
जमानिया ⁄ गाजीपुर– स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित हरपुर गांव के नहर पुलिया के पास गुरुवार की देर शाम लगभग 7 बजे गांव के ही 19 वर्षीय युवक की गला काट कर की गयी हत्या के मामले में मृतक के पिता द्वारा स्थानीय कोतवाली में अज्ञात लोंगो के खिलााफ लिखित तहरीर दिया गया हैं ।
हरपुर गांव के नहर पुलिया के पास घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह भी घटनास्थल पर पहुँचकार घटना स्थल पर लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी लिया साथ ही कोतवाल सम्पूर्णानन्द राय को घटना का शीघ्र खुलासा करते हुए हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया।
ग्रामीणो ने बताया हरपुर गांव निवासी संजीत यादव (18)वर्ष पुत्र दरोगा यादव अपने घर से कुछ दूर पश्चिम तरफ स्थित डेरा से वापस घर आ रहा था।इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगो द्वारा धारदार हथियार से युवक का गला काट कर हत्या कर मौके से फरार हो गये। उसी रास्ते से जा रहे कुछ लोगो की नजर जब खून से लथपथ युवक पर पड़ी तो धटना की जानकारी ग्रामीणों सहित कोतवाली पुलिस को दी।
हत्या की सूचना पाकर पुलिसकर्मियों के साथ कोतवाल धटनास्थल पर पहुच कर शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी में जुट गये। वही मौके से मिले मृतक के मोबाइल फोन को पुलिस ने अपने कब्जेमें ले लिया।उधर घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह भी घटनास्थल पर पहुच गये और घटना की जानकारी लेकर कोतवाल सम्पूर्णानन्द राय को घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए निर्देशित किया।वही हत्या को लेकर लोगो मे तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।मृतक संजीत दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था तथा 12वी क्लास का छात्र भी था।
संजीत की हत्या की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वही माता फूलमती देवी पिता व भाई सन्दीप सहित बहन का रो रो का बुरा हाल हो गया। मृतक के पिता दरोगा यादव ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। कोतवाल सम्पूर्णानन्द राय ने बताया कि पूछ ताछ के लिए कुछ लोगो को उठाया गया है।

