पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व0 विन्ध्यवासिनी राय की 9वीं पुण्यतिथि पर गरीबों को वितरित किया गया कम्बल।
जमानिया / गाज़ीपुर- पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व0 विन्ध्यवासिनी राय की 9वीं पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को उनके बड़े पुत्र पूर्व आवास विकास अधिकारी दिनेश राय के सौजन्य से कमलेश राय ने 500 से अधिक गरीब व असहायों में कंम्बल वितरित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कमलेश राय पुलक राय रितेश राय बंटी ने विंध्यवासिनी राय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने कर पश्चात दिप प्रज्वलित कर श्रद्धाजंलि दिया उसके बाद गरीबो व असहायों को कंम्बल वितरित किया गया।
कंम्बल वितरित करते हुवे कमलेश राय ने कहा कि गरीबो व असहायों की मदद ही सबसे बड़ी सेवा है। बाबू जी हमेशा गरीबो की मदद करने की सिख देते रहे।उनकी पुण्यतिथि पर इस ठिठुरती ठंड में असहायों को कंम्बल प्रदान करना ही बाबू जी की श्रद्धांजलि की मूल उद्देशय है।
मौके पर अधिवक्ता अशोक राय अक्षयबर राय बृजेश राय रामबचन कुशवाहा जयराम कुशवाहा रविन्द्र यादव दीना नाथ राम मुन्ना राम शैलेश राय अवधेश राय आशीष राय उजियार राम राजकुमार राय सिंटू राय कृष्ण कुमार राय आदि उपस्थित रहे।

