Saturday, May 30, 2026
Homeक्राइमहोटल में युवक व युवती की लाश मिलनें सें मचा हडकम्प

होटल में युवक व युवती की लाश मिलनें सें मचा हडकम्प

लखनऊ–  क्षेंत्र स्थित कृष्णानगर होटल मोमेंट्स से  एक युवक और युवती का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। 

 फाेटों– लखनऊ कृष्णानगर एसीपी  दीपक कुमार
यह घटना कृष्णानगर इलाके के होटल मोमेंट्स की  है. होटल के एक कमरे में युवती की लाश सोफे पर मिली लेकिन वहीं युवक पंखे से लटकता मिला सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने होटल के बन्द दरवाजे को तोड़कर  दोनो के शव  को बाहर निकाला लेकिन पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
जाँच–पडताल के बाद पता चला है कि युवक और युवती सरोजिनी नगर के रहने वाले थे. युवक का नाम राहुल वर्मा और युवती नैंसी वर्मा था। एसीपी कृष्णानगर दीपक कुमार के अनुसार युवती के परिवार ने  बुधवार (5 अगस्त) शाम को नैंसी की गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करायीं।
जिसमें राहुल को आरोपी बनाया हैं जानकारी के अनुसार राहुल के पिता कृष्णा नगर में पालीटेक्निक कर्मचारी हैं, वहीं युवती नैंसी की मां बीमा अस्पताल में नर्स हैं।  हाेटल की जांच– पडताल  में पता चला है कि दोनों  राहुल और नैंसी कल दोपहर से ही होटल में रुके थे ‚ आज 12 बजे उन्हें चेकआउट करना था।
एसीपी ने बताया कि मामले में विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रहे हैं. फिलहाल पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेज दिए गए हैं. रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है. दोनों ही परिवारों को सूचना दे दी गई।
वहीं मामले में फॉरेंसिक एक्सपर्ट के मुताबिक युवक और युवती की हत्य हुई या आत्म हत्या जांच  आने के बाद ही जाहिर हो पायेगा फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है. अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम से मौत की वजह साफ होगी. 
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !