रेवतीपुर (गाजीपुर) :– शहर कोतवाली क्षेत्र के रजागंज चौकी अन्तर्गत हमीद सेतु पर शुक्रवार को सुबह करीब साढे नौ बजे वाराणसी से अपने घर देवरियां जा रहे बाईक सवार को पिछे से मंडी से धान उतार कर आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाईक को रौंद दिया यह तो संयोग रहा कि बाईक सवार को मामूली चोटें आई है।

फिलहाल पुलिस ने एहतियातन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जो पूरी तरह से खतरे से बाहर है । फिलहाल पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के साथ ही ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है , घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे रजागंज चौकी इंचार्ज पवन कुमार व सुहवल थाने की पुलिस ने राहगीरों के सहयोग से नीचे फसें सवार को किसी तरफ सकुशल निकाला ,इस घटना के चलते सेतु पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग ग ई ,काफी मशक्कत के करीब दो घंटे बाद साढे ग्यारह बजे आवागमन सुचारु रूप से बहाल हो सका।
पुलिस से पूछताछ में घायल बाईक सवार ने अपना नाम पता क्रमशः अमित श्रीवास्तव 30 वर्ष देवरियां थाना कोतवाली जमानियां बताया ,जिसके आधार पर पुलिस ने इसकी सूचना परिजनो को दे दी है ,घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आननफानन में जिलामुख्यालय पहुंचे जह उसके सुरक्षित बचने पर सुकुन महसूस किया ,पुलिस के मुताबिक बाइक सवार युवक किसी रिस्तेदारी से बाइक पर एक भरी बोरी लेकर अपने गाँव जा रहा था ,वह हमीद सेतु पर बाईक खडी कर किसी से बात करने लगा ,इसी बीच जिलामुख्यालय से मंडी से धान खाली कर जमानियां की तरफ हा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर के जोरदार धक्के से वह दूर छिटकर गिर गया ,जबकि ट्रैक्टर बाईक के उपर चढ ग ई ,जिसके कारण बाइक क्षतिग्रस्त हो ग ई ।
इस संम्बंध में रजागंज चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि धान गिराकर आ रहे ट्रैक्टर से हुए हादसे के बाद ट्रैक्टर को जप्त कर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जस रही है ,अभी तक पिडित युवक के तरफ से कोई लिखित सूचना नहीं दी ग ई है ।मगर पुलिस अपने तरफ से कानूनी कार्यवाही कर रही है ।

