Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरदहेज उत्पीड़न और हत्या के मामले में मृतिका के पति को पुलिस...

दहेज उत्पीड़न और हत्या के मामले में मृतिका के पति को पुलिस द्वारा  गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

दहेज उत्पीड़न और हत्या के मामले में मृतिका के पति को पुलिस द्वारा  गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

ज़ामनिया / गाजीपुर- पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर के कुशल निर्देशो मे जनपद में हो रहे अपराध को रोकने हेतु अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी महोदय के कुशल निर्देशन में बृहस्पतिवार को मतसा गाँव मे रविवार की सायंकाल एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मृतिका के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

फ़ोटो- दहेज उत्पीड़न और हत्या के मामले में गिरफ्तार अभ्युक्त

कोतवली प्रभारी संपूर्णानंद ने बताया  मु0अ0सं0 11/2022 धारा304B/498A भादवि व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित दहेज हत्या मामले का वांछित अभ्युक्त को मुखबीर की सूचना पर मय हमराह हे0का0 बालेन्द्र शर्मा, का0 क्रान्ति सिंह पटेल, का0 प्रदीप कुमार यादव के मय वाहन संख्या UP 61G 0404 मय चालक का0 मनीष कुमार तिवारी द्वारा मतसा बाजार गाजीपुर जाने वाले मार्ग के पास से समय करीब 06.50 बजे वांछित अभियुक्त संजय यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी ग्राम मतसा थाना जमानियाँ जनपद गाजीपुर उम्र करीब 24 वर्ष को मतसा बाजार गाजीपुर जाने वाले मार्ग के पास से समय करीब 06.55 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार ज़मानिया कोतवाली अंतर्गत लमुई चक्कबाँध निवासी सुलेखा देवी पुत्री शिवसागर का विवाह वर्ष जून वर्ष 2019 में मतसा निवासी संजय पुत्र रामशंकर यादव के यहाँ हुई थी। लेकिन रविवार को रात्रि में सुलेखा देवी पत्नी संजय यादव का शव फाँसी के फंदे के सहारे कमरे में लटका मिला था। घटना की जानकारी ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके वालों को दी वही अपनी पुत्री की मौत की सूचना मिलते ही मृतिका के पिता शिव सागर यादव पहुँच गये

वही मृतिका के पिता शिव सागर यादव द्वारा आरोप लगाया गया है कि मेरी पुत्री को इन लोगो ने जान से मारा है और दहेज के लिए मेरी पुत्री को मारते पीटते रहते थे। जिसकी लिखित तहरीर  स्थानीय कोतवाली में दी प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने 6 लोगो के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार करने वाले टीम हे0का0 बालेन्द्र शर्मा ,का0 क्रान्ति सिंह पटेल, का0 प्रदीप कुमार यादव ,का0 मनीष कुमार तिवारी

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !