Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनगर स्थित चॉदपुर नई बस्ती मे निर्मित इण्टर लाकिंग मार्ग के मध्य...

नगर स्थित चॉदपुर नई बस्ती मे निर्मित इण्टर लाकिंग मार्ग के मध्य निर्मित नाली वर्षो से खराब और जर्जर होने ने के कारण लोंगो को हो रही हैं काफीं परेशानी

नगर स्थित चॉदपुर नई बस्ती मे निर्मित इण्टर लाकिंग मार्ग के मध्य निर्मित नाली वर्षो से खराब और जर्जर होने ने के कारण लोंगो को हो रही परेशानी का लेकर नगर पालिका नगर अध्यक्ष के प्रति जतायी नाराजगी 

जमानियां ⁄ गाजीपुर स्थानीय क्षेत्र स्थित चॉदपुर नई बस्ती मे  रामअशीष के घर से लेकर सतुवानी घाट तक निर्मित इण्टर लाकिंग मार्ग के मध्य निर्मित नाली कई माह से जर्जर क्षतिग्रसत होने के कारण स्थानीय लोगों चालने मे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा हैं

फ़ोटो- नगर स्थित चॉदपुर नई बस्ती मे निर्मित इण्टर लाकिंग मार्ग के मध्य निर्मित नाली का खस्ता हाल ।

वर्तमान सरकार मेंसरकारी विभागों में विकास के नाम पर लूट–खसोट और भ्रष्टाचार की कहानियों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही हैं। भ्रष्टाचार और लूटखसोट कीे कहानी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं। वहीं दूसरी तरफ विकास के नाम पर सराकारी धन का बन्दबाट खुलेआम चल रहा हैं और वहीं जाँच अधिकारी मौनावस्था में क्यों बैठें हुए हैं। इसका क्या कारण हैं कुछ पता नहीं चल रहा हैंं। सबकुछ स्पष्ट दिखाई दे रहा हैं फिर भी विकास के नाम पर नगर क्षेत्र में खुलेआम लूट–खसोट मची हुई हैं। 

स्थानीय नगर स्थित चॉदपुर नई बस्ती मे निर्मित इण्टर लाकिंग मार्ग के मध्य निर्मित नाली कई माह से जर्जर टूटा पडा हैं। मार्ग के मध्य निर्मित नाली क्षतिग्रसत हो जाने के कारण लोगों को आने–जाने में काफी पेरशानीया का सामाना करना पड़ता हैं ।

फ़ोटो- नगर स्थित चॉदपुर नई बस्ती मे निर्मित इण्टर लाकिंग मार्ग के मध्य निर्मित नाली का खस्ता हाल और जर्जर मार्ग । 

नगेन्द्र‚ शेषनाथ चौधरी‚ चन्द्रदेव कुमार ‚ राहुल राज‚ ममता देवी ‚ राधिका देवी ‚ फुलमती देवी आदि लोगों ने बताया कि मार्ग के मध्य निर्मित नाली कई माह से जर्जर टूटा पडा हैं।  दो और चार पहिया वाहनो को आवागमन करने में काफी दिक्कत होती है कईबार तो वाहन चालक गिरकर घायाल हो चुके है। हमारी इस समस्या को लेकर किसी अधिकारी या क्षेत्र के जन प्रतिनिधी की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती हैं।  

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !