सात दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
सेवराई – स्व चंद्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री स्नाकोत्तर महाविद्यालय रामपुर कनवा सेवराई में सात दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री प्रकाश सिंह के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। महाविद्यालय की बी एड की छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना करके किया गया। योग गुरु श्रीनिवास कुशवाहा ने छात्र छात्राओं को कपालभाति अनुलोम विलोम उज्जाई समापन में सुषमा सन सुख आसन पद्मासन आदि का अभ्यास कराया।
योग शिक्षक सूर्यनारायण सिंह ने छात्राओं को सूर्य नमस्कार जलनेति रबड़ नेति आदि युग कलाओं एवं उसके लाभ के बारे में जानकारी दें। योग गुरु श्रीनिवास ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहाकि योग के नियमित करने से शारीरिक और मानसिक विकार दूर होते हैं एवं मन हर्ष प्रफुल्लित होता है। कोरोना काल में नियमित योग से ना सिर्फ इससे बचा जा सकता है बल्कि अपनी शारीरिक आंतरिक उर्जा भी बनाई रखी जा सकती है। योग शिक्षक सूर्य नारायण सिंह ने बताया कि नियमित योग करने से रोगों से बचाव किया जा सकता है।
उन्होंने छात्र छात्राओं को स्वयं एवं अपने आस पास लोगो को भी योग करने के बारे में प्रेरित करे जिससे सामाजिक तौर पर लोगों को बिभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचा जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ परवेज आलम एवं संचालन दीपक त्रिपाठी व अनिरुद्ध सोनकर ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर डॉ हेमंत शुक्ला, नीतू उपाध्याय, ध्रुव कुमार सिंह, सूर्य प्रकाश बिट्टू, श्री प्रकाश सिंह, अनुराधा गुप्ता, संध्या यादव, प्रियंका कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

