मोटर साइकिल चोरी मामले में एक तमंचा संग दो अभ्युक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
गाजीपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात नगर के गोराबाजार के पास घेरेबंदी कर दो शातिर मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से तमंचा-कारतूस के साथ ही चोरी की पांच बाइक बरामद किया। अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान गोराबाजार चौकी प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि करंडा की तरफ से दो शातिर बाइक चोर आने वाले है। इस पर उन्होंने लोटन ईमली चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह और पुलिस कर्मियों के साथ पीजी कालेज के पास वाहन चेकिंग शुरु कर दिया।
इसी दौरान पीजी कालेज की तरफ से दो बाइकों पर सवार दो लोग आते दिखाई दिए। पास आने पर जैसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया, रफ्तार तेज कर भागने लगे। इस पुलिस ने पीछा कर लार्ड कार्नवालिस के पास घेरेबंदी कर उन्हें दबोच लिया। गोराबाजार चौकी प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि फंदे में आए अभियुक्त करंडा थाना क्षेत्र के बेलासी नवासी चांद उर्फ प्रदीप और इसी थाना क्षेत्र के नारी पचदेवरा निवासी ज्ञानजीत यादव है। दोनों शातिर वाहन चोर है।
चांद उर्फ प्रदीप यादव के पास 315 बोर का एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। कड़ाई से पूछने पर बताया कि उनके पास से जो बरामद बाइकें बरामद हुई है, वह चोरी की है, जिसे हम लोगों ने बीते 28 दिसंबर को बड़ीबाग से चुराया था। निशानदेही पर अभियुक्त चांद उर्फ प्रदीप यादव के घर ग्राम बेलासी से तीन अन्य बाइक और एक स्कूटी बरामद किया गया।
अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में रजागंज चौकी प्रभारी पवन कुमार, कांस्टेबल विकाश कुमार तिवारी, कां. विशाल कुमार गुप्ता, शिव शंकर यादव, सत्यप्रकाश यादव, विपिन प्रताप यादव, अरूण कुमार, दिवेश कुमार आदि शामिल रहें।

