क्षेत्र के रेवतीपुर में पूर्व विधायक ने किया रिकार्डिंग स्टूडियो का उद्घाटन ।
रेवतीपुर (गाजीपुर): स्थानीय गांव के मलियाबाग में रविवार को जय मां भगवती रिकार्डिंग स्टूडियो का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय व पुर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश राय ने फिता काटकर व दीपक प्रज्वलित कर किया।

जिस दौरान जय मां भगवती रिकार्डिंग स्टूडियो संस्थापक व गायक स्वतंत्र यादव ने आज हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया । इस दौरान अतिथि द्वय ने कहा कि गांव में रिकार्डिंग स्टूडियो स्थापित होने से नए नए नवयुवक गायकों को उभरने का मौका मिलेगा। ऐसी व्यवस्था शहरों में होती है लेकिन आज गांव स्तर पर स्थापित करना सराहनीय कार्य है।
इस मौके पर ग्राम प्रधान राकेश राय , विजय यादव, रामचन्द्र यादव ,बुच्ची पांडेय ,विनोद खरवार ,प्रेम सागर राय,बाबू लाल यादव , विनीत उपाध्याय आदि रहें ।

