Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का हुआ आयोजन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का हुआ आयोजन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले में चिकित्सकों ने पशुओं के टीकाकरण के साथ ही केसीसी का लाभ दिया गया।

जमानिया। क्षेत्र के लहुआर गांव में सोमवार को पशुपालक विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें पशुओं का उपचार‚ टीकाकरण किया गया साथ ही केसीसी का लाभ दिया गया।पशु पालकों को दवाइयां वितरित कर नियमित रूप से पशुओं को दवाइयों की खुराक देने के लिए प्रेरित किया गया। मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अजय राय एवं पशु चिकित्साधिकारी डॉ संतोष कुमार ने गौ माता का पूजा कर किया।

श्री राय ने कहा कि आपदा के समय ये पशु किसानों के परिवार का भरण पोषण करते हैं। पशु चिकित्साधिकारी डॉ संतोष कुमार ने कहा कि मेले के माध्यम से सिर्फ पशुओ को ही नहीं बल्कि पशुपालक भी अपनी आमदनी बढ़ा रहे है। उन्होंने पशुओं को खुरपका, गलाघोंटू, मुंहपका जैसी बीमारी से बचाव की जानकारी देते हुए टीका समय समय से लगवाने की बात कही। मेले में कुल 425 पशुओं का पंजीकरण किया गया।

जिसमें बड़े पशु 250 तथा छोटे पशु 175 रहे। मेले में मौजूद डॉक्टरों ने सामान्य चिकित्सा 425 पशुओं का किया। इस दौरान कृमिनाशक दवा पान 100‚ गर्भ परीक्षण 15‚ बांझपन चिकित्सा 50‚ कृत्रिम गर्भाधान 20‚ बधियाकरण 50 पशुओं का किया गया। मेला में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी और करीब 50 पशुपालकों को केसीसी का लाभ दिया गया।

इस अवसर पर ‚ पशुधन प्रसार अधिकारी नीतू यादव‚ दिनेश यादव, नीलेश मौर्या, हरेंद्र यादव, ठाकुर संजीव सिंह, आशुतोष यादव‚ विरकास राय‚ मनोज‚ अभिषेक‚ रणजीत कुमार‚ कृपा‚ संजय यादव‚ रजिन्दर राम‚ नगीना यादव‚ कमलेश्वर पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !