Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसरकारी योजनाओं को दिलाने के नाम ग्राम प्रधान कर रहे है पैसे...

सरकारी योजनाओं को दिलाने के नाम ग्राम प्रधान कर रहे है पैसे की माँग

ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों से रिश्वत माँगने का महिलाओं लगाया आरोप ।

जमानियां / गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र के चकिया गांव की सैकड़ो  महिलाओं ने सोमवार को तहसीलदार को पत्रक सौंपकर ग्राम प्रधान के ऊपर प्रधानमंत्री आवास व शौचालय के लिए रुपये मांगने का आरोप लगाया।गांव की महिलाओं ने तहसीलदार को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि हम लोग पात्र एवं गरीब है। सरकारी आवास एवं शौचालय हेतु आवेदन किया गया है लेकिन आज तक कोई लाभ नहीं मिला है।

फ़ोटो- ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों से रिश्वत माँग को लेकर तहसील ज़मानिया में लगी महिलाओं की भीड़ 

प्रधान द्वारा आवास व शौचालय पास करने के लिए रुपये की मांग कर रहे है। गांव में नाली की सफाई पिछले कई महीनों से सफाई कर्मियों द्वारा नहीं कि गयी है। जिससे गांव में गंदगी फैल गई है। मांग किया कि पूरे मामले की जांच कराकर प्रधान व सचिव के खोलाफ़ आवश्यक कारवाई की जाय।

पत्रक सौंपने वाली महिलाओं में रीता देवी‚ संतरा‚ सतीया‚ प्रभावती देवी‚ संगीता‚ अनीता देवी‚ कमली‚ हरामुनी देवी‚ रूकमीना देवी, रजिया देवी, शिवकुमारी देवी, चंदा देवी, आशा देवी आदि महिलाएं रही।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !