चोरी की तीन मोटरसाइकिल संग दो अभ्युक्त गिरफ्तार संगत धाराओं में गये जेल।
जमानियां / गाजीपुर- कोतवाली क्षेत्र के बरुइन गांव स्थित तिराहे के पास से सोमवार की सुबह करीब 8:30 बजे चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को पकड़ कर जेल भेज दिया गया।
कोतवाली संपूर्णानन्द राय ने बताया कि मोहम्मद इम्तियाज उर्फ बुल्ली एवं आशीष चौहान निवासीगण पटखौलिया को तीन चोरी की मोटर साइकिल के साथ पकड़ा गया है।
तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से तीन चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक देशी तमंचा एवं जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। नियम संगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाले टीम का नाम – उ0नि0 तरूण पाण्डेय ,का0 आनन्द ,का0 दिलीप कुमार ,का0 विनोद भारती

