सतुआनी घाट स्थित शिव मंदिर परिसर की विवादित भूमि पर कब्ज़ा करने को लेकर दबंगो ने काट डाले हरे वृक्ष।
न्यायालय के आदेशों का दबंगों को नही है कोई भय प्राचीन शिव मंदिर परिसर की विवादित भूमि कब्ज़ा करने को लेकर अपना रहे नये नये तरीके।
ज़मानियां / गाजीपुर- स्थानीय नगर के सतुआनी घाट स्थित शिव मंदिर परिसर में हरा पेड़ काटे जाने के विरोध में जय प्रकाश गुप्ता सैकड़ो समर्थकों के साथ रामलीला मंच पर धरना पर बैठे हुए है

धरने के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि नगर के सतुआनी घाट स्थित शिव मंदिर परिसर की विवादित भूमि पर चल रहे विवाद में कुछ माह पूर्व हल्का लेखपाल के साथ मारपीट और बंजर भूमि पर अवैध रूप से कब्ज़ा करने को लेकर दबंग लोगों को प्रशासन रोकने बजाय उन्हें बढ़ावा दिया जा रहा है।
कुछ माह पूर्व उपजिलाधिकारी द्वारा नगर के सतुआनी घाट स्थित शिव मंदिर परिसर मामले में कार्यवाही की गयी थी लेकिन वर्तमान उपज़िलाधिकारी ज़ामनिया द्वारा मामले में दबंगो का साथ देककर बंजर भूमि पर कब्ज़ा करवाया जा रहा है।
साथ ही प्राचीन शिव मंदिर के अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने गंभीर आरोप लगाया और कहा कि हरा पेड़ सरकार की ओर से लगाया जा रहा है जबकि कुछ लोगों द्वारा दिन के उजाले में हरा पेड़ काटा जा रहा है। जो गलत है।
इसकी शिकायत वन विभाग सहित उपजिलाधिकारी को दी गई है लेकिन कोई कर्रवाई नहीं हुई है। धरना में श्री गुप्ता ने कहा कि शिव मंदिर परिसर में लगे 50 अदद हरा पेड़ काट लिया गया। जिस पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना पर बैठे है। उनकी मांग है कि विवादित स्थल पर यथास्थिति कायम बना रहे।
इस अवसर पर विशाल कुमार वर्मा, राजू यादव आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

