Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसमाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैंठक

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैंठक

 जमानियां ⁄ गाजीपुर–  स्थानीय क्षेत्र स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में मासिक बैठक की गयीं।

 फोंटो– बैंठक  को संबोधित करतें विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव

जिस दौरान बैठक की अध्यक्ष कर रहे विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार सभी विकास कार्य के नाम और उनके मुद्दों पर फेल है। इस सरकार को  देश के विकास से कोई लेना देना नही है। आज समाज में चारो तरफ अराजकता का माहौल फैला हुआ है।

 वही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देशानुसार सभी बूथों का पुनर्गठन किया जा रहा है। बहुत से वार्डो का गठन हो चुका है और जो भी बूथ गठन के लिए शेष रह गया है उसे तत्काल गठन करके उपलब्ध करा दे। वही बैठक को सम्बोधित करते हुवे महासचिव उर्मिलेश पाण्डे ने कहा कि सरकार बेलगाम हो गयी है और उसके नुमाइंदे पूरी तरह से बेलगाम हो गये है।

 उसी का नतीजा है दिलदारनगर कांड। वही उन्होंने कहा कि दिलदारनगर निवासी सलीम कुरैशी के घर रात में पुलिसिया उत्पीड़न का हम सभी लोग पुरजोर विरोध करते है और हम समाजवादी लोग उस पीड़ित परिवार के साथ है और यथा सम्भव पार्टी इनकी सभी तरह की वाजिब मदद करती रहेगी।वही पूर्व प्रमुख दया शंकर यादव ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में जंगल राज कायम है। चारो तरफ हहाकार मचा हुवा है।

इस सरकार में सभी वर्ग के लोग बेबस व लाचार है। सबकी निगाहें अखिलेश यादव पर टिकी हुई है और आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को हराकर अखिलेश यादव की सरकार बनाकर उनके कुकर्मो का जबाब देगी।

इस मौके पर अबूबकर खाँ बेचन, मेराज खाँ, बसंत यादव,सद्दाम खाँ, रामाश्रय यादव,अशोक सिंह, अम्बरीश यादव, रमेश चौहान, जावेद खाँ, रजनीकांत यादव, प्रमोद यादव, रिशु यादव, बीरेंद्र यादव, रिशु यादव, शिवबचन यादव आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !