प्रभा इंटर कॉलेज बुढाडीह जमानिया मे आदर्श नैतिक शिक्षण संस्थान गाजीपुर के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता छात्राओं ने दिखाया अपना दमखम
जमानिया / गाज़ीपुर – प्रभा इंटर कॉलेज बुढाडीह जमानिया में रविवार को आदर्श नैतिक शिक्षण संस्थान गाजीपुर के तत्वावधान में सामान्यज्ञान, कला, औए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।

आदर्श नैतिक शिक्षण संस्थान गाजीपुर के तत्वावधान में आयोजित सामान्यज्ञान, कला, औए मेहंदी प्रतियोगिता में क्षेत्र के हिन्दू डिग्री कालेज जमानिया, सरस्वती ज्ञान मन्दिर देवरिया, सरस्वती बाल विद्या मंदिर , पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाज़ार, आदि विद्यालयों के बच्चों ने सहभागिता लिया ।
वही सामान्यज्ञान प्रतियोगिता- में प्रथम स्थान नीतू जायसवाल, द्वितीय स्थान, खुशबू कुशवाहा, तृतीय स्थान तारकेश्वर पाल और आनन्द कुमार ने सफलता प्राप्त की।
कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- अश्वनी कुमार, द्वितीय स्थान आरजू गौतम, और तृतीय स्थान अभिमन्यु कुमार भारती सफलता प्राप्त की।
मेहंदी कला प्रतियोगिता में- प्रथम स्थान- प्रीति कुमारी, द्वितीय स्थान- सानिया परवीन, और तृतीय स्थान इन्दू प्रजापति ने सफलता प्राप्त कर अपने विद्यालय के नाम के साथ-साथ अपने परिजनों का नाम रौशन किया है।

वही प्रधानाध्यापक रामप्यारे सिंह यादव ने कहाँ कि आज वर्तमान समय में शिक्षा पद्धति लगातार आधुनिकता की ओर बढ़ती जा रही है और हमें भी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत से प्रतियोयोगिताओ में सहभागीता लेकर अपने हुनर के बलपर अपना और अपने परिवार का नाम रौशन करना है।
उक्त मौके पर आकाश यादव ज़िला पंचायत सदस्य, रामानन्द सिंह यादव, प्रमोद कुमार, महेंद्र राम, दशमी राम, चन्द्रप्रकाश, राजीव तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

