Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरउत्तर प्रदेश में जिसकी लाठी उसकी भैस वाली व्यवस्था के चलते नही...

उत्तर प्रदेश में जिसकी लाठी उसकी भैस वाली व्यवस्था के चलते नही हो रहा है ग्रामीण क्षेत्रों का विकास

उत्तर प्रदेश में “जिसकी लाठी उसकी भैस” वाली व्यवस्था के चलते नही हो रहा है ग्रामीण क्षेत्रों का विकास।

पूर्व प्रधानों और खण्ड विकास अधिकारी ने विकास के नाम पर सरकार को अँधेरे में रखकर किया विकास कार्य

जमानिया / गाजीपुर – स्थानीय क्षेत्र स्थित जमानिया दरौली मार्ग अपनी बदहाल अवस्था पर आशु बहा रहा है और कई वर्षों से विकास की राह देखकर थक चुका है।

फ़ोटो- हेतिमपुर लाठिया मार्ग की बदहाल स्वरूप

सरकारी व्यवस्था में धिकारियों की लूट खसोट और कमीशन के कारण आज नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के जर्जर सड़क अपने  बदहाल स्वरूप की व्यथा किससे कहे, यहाँ तो यह हाल है जिसकी लाठी उसकी भैस , विकास कहाँ ग्राम सभाओं में केवल अन्धेर नगरी चौपट राजा टके सेर भाजी सब टके सेर बिक रहा है।

जिस सरकार के सब सरकारी व्यवस्था टके सेर हो रही हो तो वहाँ विकास कैसे सम्भव है। आज विकास के नाम पर आम लोंगो को मूर्ख बना रहे जन प्रतिनिधि लोंगो को भूल चुके है और सरकारी अधिकारी वर्तमान सरकार में जिसकी लाठी उसकी भैस वाली व्यवस्था के चलते नही हो रहा है अगर वर्तमान समय मे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर सरकारी योजनाओं में सरकारी राजकोष में लूट की कहानी साफ प्रतीत होगी।

फ़ोटो- हेतिमपुर दरौली मार्ग की जर्जर और बदहाल अवस्था

ना रोड़ है नाली केवल विकास के नाम पर कर रहे है सरकारी खजान खाली – वर्तमान समय मे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर सरकारी योजनाओं में राजकोष में लूट कहानी साफ दिखाई देगी। वर्तमान समय मे ग्राम सभाओं में शौचालय , सड़क निर्माण और अन्य कई विकास कार्य के नाम पर सरकार की आँख मे धूल झोंककर गुमराह कर रहे है।

जमानिया के कई ग्राम सभाओं में आजतक ना सड़क है नहीं नाली कई गाँव मे तो लोगो के घरों का गंदा पानी नाली का निर्माण न होने के कारण सड़क पर गिरा रहे है जिससे कारण सड़क पर जलजमाव की स्थिति पैदा हो गयी है। कही नाली है तो सफाई सफाई कर्मी नहीं सफाई कर्मी हैं तो नाली नही केवल ग्राम सभाओं में गड़बड़ झोल है।

विकास और स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर ग्राम प्रधान और अधिकारी, विकास कार्य को कागज पर दिखाकर सरकार को दे रहे है धोखा।

फ़ोटो- नालियों की व्यवस्था न होने के कारण घरों का बहता गंदा पानी

वही ग्रामीणों राहगीरों और छोटे वाहन चालकों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। वही नंदू बिंद , राजाराम, झब्बू राम, झारखंडे यादव, मोनू राम, सत्यप्रकाश सिंह, मनोज राम, विनोद राम, रामबली, झुरहु, ननन्हे, संजय, लखनराम, धर्मदेव, मखसुदंन , रामचन्दर, नन्हेंकिशुन,आदि लोगो ने बताया कि हमारे गाँव मे सड़क की हालत बहुत ही ख़राब है हमारे दर्द को कौन समझने वाला है हमारे गाँव में कितनी परेशानिया हैं यह किसी को नही दिखाई दे रही है।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !