Sunday, September 6, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरकार्यकर्ता सम्मान समारोह व बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का हुआ आयोजन

कार्यकर्ता सम्मान समारोह व बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का हुआ आयोजन

कार्यकर्ता सम्मान समारोह व बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का हुआ आयोजन

सेवराई – जमानियां विधानसभा की भाजपा विधायक सुनीता सिंह के गहमर आवास पर बुधवार को कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के रूप मे जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।

फ़ोटो- कार्यकर्ता सम्मान समारोह व बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के दौरान सभा को संबोधित करती भाजपा विधायक सुनीता सिंह

कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा महामनिषियों के चित्र पर अतिथियों के पुष्पार्चन एवं वंदेमातरम गायन से हुआ।

जिस दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने की सोच भाजपा महामनिषियों की जनसंघ काल से रही है जिसके लिए 2022 का उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा की 2014 के बाद देश की एवं 2017 के बाद प्रदेश मे जो बदलाव की बयार बही उससे देश और प्रदेश मे विकास की नयी गाथा का गान शुरू हुआ।

आज जनपद मे सडको का निर्माण हुआ है उससे आम जनमानस के आय का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा 2022 का चुनाव भाजपा को सत्ता प्राप्त करने का लक्ष्य नही बल्कि देश और प्रदेश की उन्नति, लोगों के जीवन समृद्धि का चुनाव है।उन्होंने सरकार द्वारा जन कल्याण मे जारी योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया।

अपने स्वागत सम्बोधन मे विधायक सुनीता सिंह ने कहा की 2017 से पहले इस क्षेत्र के लोगों का गाजीपुर पहुचना मुश्किल हो गया था पहले हम कही जाते थे तो गाजीपुर का नाम लेना नही चाहते थे लेकिन अब हमारी सरकार में गाजीपुर निरंतर विकाश की ओर अग्रसर है और हम गर्व से कहते है कि हम गाजीपुर के रहने वाले है। मनीषियों के सपने को साकार हम सबकी पार्टी भाजपा ने किया है। जब योगी जी की सरकार बनी तो पूरा प्रदेश अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

कानून व्यवस्था से लेकर जितने भी विकाश के कार्य हुए है उनको देख कर आज जनता कह रही है कि योगी आदित्यनाथ ही हमारे बीच ऐसा कार्य कर सकते है। पूर्व की सरकारों में प्रदेश की जो हालात थी वो किसी से छुपा हुआ नही है।सड़को पर केवल कष्ट के लिए खेद है का बोर्ड दिखता था।

लेकिन हमारे कार्यकाल में पूर्वांचल एक्प्रेस वे से जोड़ने के लिए गंगा नदी पर बन रहे पीपा पुल का लाभ हमारे विधानसभा के लोगों को मिलेगा इस पुल के बन जाने से हमारे किसानों की आय चार गुनी बढ़ जाएगी। सबके प्रति कृतज्ञता के साथ आभार और धन्यवाद वरिष्ठ नेता परिक्षीत सिंह ने प्रकट किया।

समारोह मे विधान सभा के सभी 5 मंडलों के अध्यक्ष पदाधिकारी, सभी 436 बूथ अध्यक्ष,86 शक्ति केन्द्र प्रमुख सहित जिले के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राम ने वृत्त निवेदन लिया।

उक्त मौके पर  विधानसभा प्रभारी हेमेन्द्र सिंह, रमाशंकर उपाध्याय,ओमप्रकाश राय,रमेश सिंह पप्पू, श्यामराज तिवारी, अरुण जायसवाल, पिन्टू सिंह, अमित सिंह,अमरेश गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,शोसल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता,इतवारी राजभर,शैलेश कुमार राम,गुलाम कादिर राईनी, विश्वप्रकाश अकेला, बच्चन राय,माया सिंह,कमलेश प्रकाश सिंह,रम्भा राय,गुड्डी पांडेय, लालमुनी देवी,हरदेश कुशवाहा, विनोद खरवार, अविनाश सिंह,विवेकानन्द राय,सुनील सिंह सहित आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह का संचालन पुर्व जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव ने किया

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !